September 28, 2024
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • विदाई में रोती दुल्हन का अचानक बदला मूड, वीडियो देख आप भी हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
विदाई में रोती दुल्हन का अचानक बदला मूड, वीडियो देख आप भी हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

विदाई में रोती दुल्हन का अचानक बदला मूड, वीडियो देख आप भी हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

  • WRITTEN BY: Zohaib Naseem
  • LAST UPDATED : June 6, 2024, 10:27 pm IST

नई दिल्ली: शादी-ब्याह का सीजन चल रहा है और ऐसे में कई मजेदार वीडियो वायरल हो रहे हैं। कुछ वीडियो जहां मनोरंजन का स्रोत बनते हैं, वहीं कुछ वीडियो में शादी में हुए मजेदार घटनाएं भी दिखती हैं। कभी दुल्हन के नखरे तो कभी दूल्हे के डांस, ये सब आपको हंसने पर मजबूर कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन की विदाई का मजेदार पल कैद हुआ है।

 

विदाई में रोते-रोते हंस पड़ी दुल्हन

 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो एक दुल्हन की विदाई का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन बुरी तरह से रो रही है और वह एक ऑटो रिक्शा में बैठ कर विदा हो रही है। रोते-रोते जैसे ही दुल्हन की नजर कैमरे पर पड़ती है, वह अचानक हंसने लगती है। दुल्हन के इस अचानक बदले हुए भाव को देखकर वहां खड़े लोग भी हैरान रह जाते हैं और जोर-जोर से हंसने लगते हैं। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

देखें वीडियो

 

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

 

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है और अब तक 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। कई लोगों ने इस वीडियो को लाइक भी किया है और अपनी मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा,अचानक दीदी ने अपना रूप बदल लिया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, “औरत को समझ पाना मुश्किल नहीं, नामुमकिन है।” यह वीडियो न केवल हंसी-मजाक का कारण बना है बल्कि यह दिखाता है कि शादी-ब्याह के पलों में भी कितनी मजेदार घटनाएं छुपी होती हैं।

 

ये भी पढ़ें: दूल्हे ने स्टेज पर किया ऐसा काम, देखकर उड़ गए लोगों के होश, वीडियो वायरल

Tags