फ्रिज के पीछे छिपा खतरनाक किंग कोबरा, वीडियो देखकर कांप उठे लोग

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर आजकल सब कुछ वायरल हो जाता है, चाहे वो सड़क पर डांस हो या ट्रेन में झगड़ा। ऐसे वीडियो हमें अक्सर देखने को मिलते हैं। कुछ वीडियो देखकर हंसी आती है, तो कुछ देखकर डर लगने लगता है। ऐसा ही एक वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है, जिसे देखकर आपकी भी रूह कांप सकती है। इस वीडियो में एक खतरनाक किंग कोबरा फ्रिज के पीछे छिपा हुआ नजर आ रहा है। यह वीडियो पुराना है, लेकिन इसे देखकर आज भी लोग दहशत में आ जाते हैं।

 

फ्रिज में छिपे सांप ने मचाई दहशत

 

कई बार लोगों के घर में सांप घुस आते हैं, जिससे घर के लोगों की हालत खराब हो जाती है। जब लोग घर में सांप देखते हैं, तो उनके होश उड़ जाते हैं। ऐसा ही एक शख्स के साथ हुआ, जिसके फ्रिज में किंग कोबरा छिपकर बैठा था। इस स्थिति में क्या करना है, यह समझना मुश्किल हो जाता है।

 

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akash Jadhav (@sarpmitra.akashjadhav25)

 

 फ्रिज के पीछे छिपा किंग कोबरा

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि किंग कोबरा फ्रिज के पीछे बनी ग्रिल में छिपा हुआ है। यह कोई मामूली सांप नहीं है, बल्कि एक किंग कोबरा है, जिसकी एक डंक से किसी की भी जान जा सकती है। जब घर के लोगों को पता चला कि फ्रिज के पीछे किंग कोबरा है, तो उन्होंने तुरंत रेस्क्यू टीम को बुलाया। रेस्क्यू टीम ने फ्रिज को खिसकाया और सांप को निकालने की प्रक्रिया शुरू की। जैसे ही सांप का सिर बाहर निकला, उसने तुरंत फन फैलाकर डसने की कोशिश की।

 

काबू में किया किंग कोबरा

 

इस वीडियो में दिख रहा है कि किंग कोबरा को पकड़ने में रेस्क्यू टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सांप ने कई बार पकड़ने वाले पर हमला भी किया। आखिरकार, सांप को बैग में डाल दिया गया। इस वीडियो को देखकर लोगों के वाकई पसीने छूट गए हैं।

 

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान ने कोर्ट में कबूला POK पर उससे बड़ी ग़लती हो गई!

 

Tags

Ajab Gajab Viral Videocobra attack videocobra viral videoinkhabarKing Cobra Viral Video
विज्ञापन