September 20, 2024
  • होम
  • khabar Jara Hat ke: 'रिच डैड पुअर डैड' के लेखक पर है 1 अरब डॉलर का कर्ज, फिर भी नहीं करते चिंता

khabar Jara Hat ke: 'रिच डैड पुअर डैड' के लेखक पर है 1 अरब डॉलर का कर्ज, फिर भी नहीं करते चिंता

  • WRITTEN BY: Sachin Kumar
  • LAST UPDATED : January 5, 2024, 7:03 pm IST

नई दिल्ली। ‘Rich Dad Poor Dad’ किताब के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी इस समय चर्चाओं में हैं। कियोसाकी ने हाल ही में बताया कि उन पर एक अरब डॉलर से अधिक का कर्ज (khabar Jara Hat ke) है। लेकिन कियोसाकी का दावा है कि यह मेरी समस्या नहीं है। कियोसाकी ने अपनी एक इंस्टाग्राम रील में कर्ज के बारे में बात करते हुए बताया कि संपत्ति और देनदारियों के बीच क्या फर्क है। उन्होंने कहा कि बहुत से लोग कर्ज का इस्तेमाल देनदारियां खरीदने के लिए करते हैं लेकिन वे उससे संपत्ति खरीदते हैं। इसका उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि उनकी लक्जरी गाड़ियां फेरारी और रोल्स रॉयस, कर्ज लेकर खरीदी गई हैं।

इसलिए नहीं है कोई चिंता

दरअसल, बेस्टसेलिंग लेखक रॉबर्ट कियोसाकी के मुताबिक उनके ऊपर काफी (khabar Jara Hat ke) कर्ज है। इसके बावजूद भी वो परेशान नहीं हैं क्योंकि वे संपत्तियों में निवेश करते हैं। उन्होंने नकदी बचाने के बजाय, सोना जमा करने और अपनी कमाई को चांदी में बदलने का विकल्प चुना। वे अपने कर्ज को खुले तौर पर स्वीकार करते हैं। यही नहीं उन्होंने पॉडकास्ट में बताया कि मुझ पर एक अरब डॉलर का कर्ज है क्योंकि कर्ज ही पैसा है। कियोसाकी ने अच्छे कर्ज और बुरे कर्ज में अंतर भी बताया। अच्छे कर्ज ने रॉबर्ट कियोसाकी की धन उत्पन्न करने में सहायता की। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को निवेश करने के लिए कर्ज लेना चाहिए, खासकर तौर पर रियल एस्टेट के लिए।

चांदी में निवेश करने का फॉर्मूला

गौरतलब है कि कियोसाकी सबसे अधिक बिकने वाले लेखक हैं। उनकी 1997 की किताब ‘रिच डैड, पुअर डैड’ की 40 मिलियन से अधिक प्रतियां बिक चुकी हैं। ये पहला मौका नहीं है जब उन्होंने लोगों को अमीर बनने का फॉर्मूला बताते हुए चांदी में निवेश की सलाह दी है। उन्होंने लोगों पहले भी कहा था कि अगर आप गरीब से अमीर बनने के सपने देख रहे हैं, तो चांदी में निवेश करें। उन्होंने एक बार ये भी कहा था कि डॉलर फेक है और चांदी सेफ है। कियोसाकी ने सिल्वर इन्वेस्टमेंट को सबसे बड़ा निवेश सौदा बताया था। उन्होंने कहा कि तेल के बाद चांदी ही दूसरी सबसे अधिक उपयोग की जाने वाली वस्तु है, ये सदियों से धन के समान है।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन