khabar Jara Hat kar: शराब के नशे में जब वास में जा गिरा आदमी…

नई दिल्ली: दुनियाभर में अक्सर कुछ लोग पार्टी के समय ज्यादा शराब पीते हैं, जिसके बाद उन्हें खुद का होश भी नहीं रहता है। ऐसा ही इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा रहा है कि एक शख्स शराब के नशे में एक वास के अंदर अटक गया है। इसके बाद वहां के लोग उसे लगातार बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

यहां की है वीडियो

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ये वीडियो बर्मिंघम में एक पार्टी की है। जहां एक शख्स ने शराब इतना ज्यादा पिया था कि उसे किसी भी चीज का होश ही नहीं था और वहां के लोग भी उसकी इस हरकत पर हंस रहे थे।

वीडियो में क्या है?

वीडियो में देखा जा सकता है कि कई लोग मजे से डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी दौरान कुछ ऐसा होता है कि एक शख्स को सभी मिलकर घेर लेते हैं। दरअसल, उस शख्स ने बहुत ज्यादा शराब पी ली थी, जिसके बाद उसने खुद को एक वास में फंसा लिया। वास में फंसने के बाद उसने खुद को निकालने की बहुत कोशिश की, लेकिन वो खुद को निकाल नहीं पाता है। पर नशे में होने के बावजूद उसका गुस्सा कम नहीं होता और वो वहां मौजूद लोगों पर चिल्लाता है। जानकारी के अनुसार, जिस वास में शख्स फंसा था, उसकी कीमत लगभग 500 से 3000 डॉलर तक की है।

यूजर ने की टिप्पणी

बता दें कि इस क्लिप को एक्स पर @TheWapplehouse नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसको अब तक 15 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस दौरान एक यूजर ने लिखा कि लगता है भाई ने डोज से ऊपर ही पी ली थी। वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि इतना भी नहीं पीना चाहिए।

ALSO READ:

Tags

alcoholalcohol drinkdrinkdrunkinkhabarkhabar Jara Hat karmannew year partyPartyparty timesocial mediaVIDEOviral
विज्ञापन