September 8, 2024
  • होम
  • khabar Jara Hat kar: लड़कियों ने पहाड़ पर खेला कमाल का क्रिकेट, आनंद महिंद्रा भी हुए मुरीद

khabar Jara Hat kar: लड़कियों ने पहाड़ पर खेला कमाल का क्रिकेट, आनंद महिंद्रा भी हुए मुरीद

  • WRITTEN BY: Nidhi Kushwaha
  • LAST UPDATED : February 16, 2024, 5:27 pm IST

नई दिल्ली। देश के मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा, सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अक्सर उनके द्वारा शेयर किए जाने वाले पोस्ट (khabar Jara Hat kar) भी लोगों को बेहद पसंद आते हैं और लोग इन्हें जमकर शेयर भी करते हैं। हाल ही में आनंद महिंद्रा के द्वारा शेयर किया गया एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लड़कियां पहाड़ पर क्रिकेट खेलते हुए दिखाई दे रही हैं। इस दौरान एक लड़की गजब के चौके-छक्के लगाती हुई दिखाई दे रही है। तो वहीं बाकी की लड़कियों कि फील्डिंग देखकर आप भी इनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे।

 

लड़कियों के पहाड़ पर क्रिकेट खेलने का वीडियो वायरल

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आनंद महिंद्रा ने अपने अकाउंट @anandmahindra से इस वीडियो को शेयर किया है। जिसके महज 11 सेकंड के भीतर वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, इंडिया क्रिकेट को अलग लेवल पर लेकर (khabar Jara Hat kar) जाता है या मैं कहूं कि कई लेवल पर। बता दें कि अब तक इस वीडियो को 1.4 मिलियन लोग देख चुके हैं, जबकि 49 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। साथ ही इस वीडियो को देखकर देश के लोगों में क्रिकेट के प्रति दीवानगी को देख सकते हैं।

लोगों ने किए कमेंट

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़कियों की एक टीम पहाड़ों पर क्रिकेट खेल रही है। साथ ही मैच देखने के लिए काफी लोग वहां बैठे हुए हैं। वीडियो में आगे एक लड़की प्रोफेशनल क्रिकेटर की तरह शॉट मारती हुई दिखाई देती है, साथ ही एक लड़की फील्डिंग के लिए खड़ी है, जो बॉल के हवा में जाते ही उसे पकड़ने के लिए तेजी से दौड़ लगाती है। इस वीडियो को देख कर एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, खेल के लिए मन साफ होना चाहिए जगह तो कहीं भी बन जाती है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये तो रियल लाइफ का थ्रीडी क्रिकेट है भाई।

ये भी पढ़ें- बीच पर विदेशी लड़की देखने के लिए लड़कों की उमड़ी भीड़

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन