September 8, 2024
  • होम
  • साइनबोर्ड पर लिखा था 'No Fishing', लेकिन किंगफिशर ने कुछ ऐसा किया कि….

साइनबोर्ड पर लिखा था 'No Fishing', लेकिन किंगफिशर ने कुछ ऐसा किया कि….

  • WRITTEN BY: Sajid Hussain
  • LAST UPDATED : May 14, 2024, 11:23 am IST

Viral Video: हम सभी को पता है कि इंसान कभी-कभार मौजूदा कानूनों से विद्रोह कर सकता है लेकिन क्या आप ये बात जानते हैं कि इंसानों के अलावा अन्य जीव भी विद्रोह कर सकते हैं? यही बात बताता एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है। जिसे देखने के बाद आप हंस के लोट-पोट हो जाएंगे। यह वीडियो स्पेन के सेविल का बताया जा रहा है। जिसमें एक किंगफिशर पक्षी दिखाई दे रहा है। वो एक साइनबोर्ड के ऊपर बैठा हुआ दिख रहा है, जिस पर लिखा है कि संबंधित जगह पर फिशिंग करना मना है। मगर उसने इसी साइनबोर्ड पर बैठकर ऐसी हरकत की जिसके बाद लोग मजाकिया लहजे में उसकी गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

वायरल वीडियो में क्या?

इस वीडियो को वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर जुआन वाजक्वेज की तरफ से साझा किया गया है। जिसमें एक साइनबोर्ड दिखाई दे रहा है जिसपर लिखा है, ‘नो फिशिंग’। लेकिन क्या किंगफिशर ने इस बात का पालन किया? बिल्कुल भी नहीं। वो पास में मौजूद पानी से मछली पकड़कर लाया और उसे उसी साइनबोर्ड के ऊपर बैठकर खाने लगा। उसने इंसानों को दिखा दिया कि वह इंसानों का सरदार है। उसने इंसानों द्वारा बनाए नियमों को तोड़ दिया। बता दें कि किंगफिशर अपने शिकार को तेजी और सटीकता से पकड़ता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Juan Vázquez (@jvr_wildlife)

किंगफिशर 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ सटीकता को ध्यान में रखकर मछली पकड़ने में सक्षम है। इसके लिए ये अपनी खंजर जैसी चोंच की भी मदद लेता है। चाहे वो कहीं भी और कैसी भी जगह पर बैठा हो, लेकिन अपनी तेज नजर से शिकार को आसानी से दबोच ही लेता है। इंसानों द्वारा थोपी गई सीमाओं और कानूनों की परवाह किए बिना किंगफिशर अपने लिए भोजन जुटाने में सफल रहा।

यह भी पढ़े-

ट्रेन की छत पर स्टंट दिखाकर बन रहा था हीरो, फिर जो हुआ उसे देख आप हैरान रह जाएंगे

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन