डॉक्टर ने बच्चों और महिलाओं के साथ किया ऐसा घिनौना काम बनाया अश्लील वीडियो, हुआ गिरफ्तार

नई दिल्ली: डॉक्टर को अक्सर भगवान का दूसरा रूप माना जाता है। डॉक्टर पर लोग भरोसा करते हैं। लोग अपनी जान भी उनके हवाले कर देते हैं। लेकिन कुछ डॉक्टर्स की शर्मनाक हरकतें इस विश्वास को तोड़ देती हैं। हाल ही में ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसने पूरी दुनिया के डॉक्टरों को शर्मसार कर दिया है।

भारतीय डॉक्टर की घिनौनी करतूत

अमेरिका में एक भारतीय डॉक्टर उमर एजाज ने ऐसी घिनौनी हरकत की है, जिसे जानकर हर कोई सन्न रह जाएगा। इस डॉक्टर ने मासूम बच्चियों, महिलाओं और यहां तक कि पुरुषों के भी अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किए हैं। जैसे ही यह मामला खुला, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

हिडन कैमरे से करता था रिकॉर्डिंग

अमेरिकन पुलिस ने उमर एजाज नाम के इस डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि वह महिलाओं को बेहोश कर उनका यौन शोषण करता था और छिपे हुए कैमरों से उनके न्यूड वीडियो रिकॉर्ड करता था। इस काली करतूत का पर्दाफाश तब हुआ जब उसकी पत्नी ने पुलिस को ये रिकॉर्डिंग दिखाईं। पुलिस ने तुरंत डॉक्टर के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

हार्ड ड्राइव में मिले 13,000 अश्लील वीडियो

पुलिस ने उमर एजाज के पास से एक हार्ड ड्राइव बरामद की है जिसमें करीब 13,000 से भी ज्यादा अश्लील वीडियो मौजूद हैं। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि उसने 2 साल तक की बच्चियों के भी वीडियो रिकॉर्ड किए हैं।

2011 में भारत से गया था अमेरिका

उमर एजाज साल 2011 में बेंगलुरु से वर्क वीजा लेकर अमेरिका गया था। वहां उसने अलग-अलग जगहों पर काम किया। उसकी काली करतूतों की शुरुआत तब हुई जब उसने एक स्विमिंग पूल के चेंजिंग रूम में बच्चों और उनकी मांओं के अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किए।

अस्पताल में भी करता था गंदे काम

डॉक्टर उमर एजाज फिलहाल एक प्राइवेट कंपनी में फिजिशियन के तौर पर काम कर रहा था। वह अलग-अलग अस्पतालों में जाकर मरीजों का इलाज करता था और वहीं अपनी घिनौनी हरकतों को अंजाम देता था। पुलिस का मानना है कि उसने कई और लोगों के साथ भी ऐसा ही अपराध किया होगा।

पुलिस कर रही है जांच

अमेरिकन पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस को शक है कि उमर एजाज ने और भी कई लोगों के साथ इस तरह का अपराध किया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद से पूरे इलाके में खौफ और गुस्सा फैल गया है।

 

ये भी पढ़ें: टाइटैनिक इंजीनियर का पुनर्जन्म, 5 साल के बच्चे के चौंकाने वाले दावे, जानें पूरी कहानी

ये भी पढ़ें: मुस्लिम-मुस्लिम को मारेंगे, 2035 तक खत्म हो जाएगा इस्लाम- क्या सच हो रही नास्त्रेदमस की ये भविष्यवाणी?

Tags

americadoctorDoctor Arrestedhindi newsinkhabartrending postviral news
विज्ञापन