September 19, 2024
  • होम
  • आलू-प्याज की नहीं भारत के इस गांव में लगती है दुल्हनों की मंडी, जानिए क्यों दूर-दूर से आते हैं लोग

आलू-प्याज की नहीं भारत के इस गांव में लगती है दुल्हनों की मंडी, जानिए क्यों दूर-दूर से आते हैं लोग

  • WRITTEN BY: Shweta Rajput
  • LAST UPDATED : September 15, 2024, 1:25 pm IST

नई दिल्ली: विश्वभर में भारत अपनी सांस्कृतिक विविधता के लिए ही काफी जाना जाता है। आपने देखा होगा कि भारत में ज्यादातर शादियां या तो लड़का और लड़की की आपसी पसंद से होती है या फिर उनकी शादी का फैसला उनके माता-पिता लेते हैं। परंतु क्या आपको पता है कि भारत में एक ऐसा देश भी है जहां पर लोग दुल्हनों को खरीदने के लिए आते हैं। इस बात पर शायद आपको यकीन न हो परंतु ऐसा सच में होता है। आइए जानते हैं वह कौन सी जगह है जहां पर लोग दुल्हनों को खरीदने के लिए आते हैं?

यहां पर लगता है दुल्हनों का बाजार

जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के शिवपुरी कस्बे में इस प्रथा को देखा गया है। इस जगह पर महिलाओं को देवी मानने की भारतीय परंपरा से उल्टी प्रथा का पालन किया जाता है। यहां पर एक बाजार लगाया जाता है जहां पर एक बाजार की प्रथा काफी प्रचलित है और इस प्रथा के अनुसार यहां पर महिलाओं को किराए पर लिया जाता है या फिर यहां की महिलाओं को खरीदा जाता है। जानकारी के मुताबिक स्थानीय रूप से इस अनोखी प्रथा को “दादीचे” के नाम से जाना जाता है। इस प्रथा के तहत यहां कि महिलाओं को व्यक्ति खरीद सकते हैं क्योंकी ये प्रथा ही इस बात की अनुमति देती है।

दूर-दूर से आते हैं लोग

यहां पर महिलाओं को विभिन्न उद्देश्यों के लिए किराए पर लिया या जाता है। जो भी इस प्रथा में शामिल होता है तो उन शामिल पक्षों द्वारा नियम और शर्तें तय की जाती हैं। अलग-अलग जहाहों से कई लोग इस बाजार में आते हैं। यहां आने के बाद लोग अपनी पसंद की महिला का चयन करते हैं। इसके बाद महिलाओं की कीमत पर बातचीत करते हैं। इसमें अनुबंध की शर्तें, जिसमें अवधि भी शामिल होती है। ये सभी शर्तें व्यवस्था को अंतिम रूप देने से पहले तय की जाती हैं। इतना ही नहीं यहां पर महिलाओं को विभिन्न कारणों से काम पर रखा जा सकता है। कुछ महिलाएं घर के कामों में सहायता करती हैं तो कुछ महिलाओं को परिवार के बुजुर्गों की सेवा के लिए रखा जाता है। इसके अलावा जो शादी करने में असमर्थ होते हैं या जिनको अस्थायी साथी की तलाश ऐसे में कुछ महिलाओं को इसी के लिए व्यक्तियों द्वारा काम पर रखा जाता है।

Also Read…

मेरठ हादसे में मरने वालों की संख्या 9 हुई, हाहाकार

आह इतना सुंदर! प्रधानमंत्री के घर में नए सदस्य का आगमन, Video देखकर पिघल जाएगा दिल

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन