Inkhabar logo
Google News
करवाचौथ पर पति करता रहा इंतजार, अचानक मिला पत्नी का पत्र, पढ़कर हुआ बेहोश

करवाचौथ पर पति करता रहा इंतजार, अचानक मिला पत्नी का पत्र, पढ़कर हुआ बेहोश

नई दिल्ली: यूपी के वृंदावन से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पति करवाचौथ पर बार-बार छत पर जाकर चांद का इंतजार कर रहा था, वहीं दूसरी तरफ उसकी पत्नी का कोई अता-पता नहीं था। पति को एक पत्र मिला जो उसकी पत्नी ने लिखा था। पत्नी के लिखे पत्र को पढ़ने के बाद पति को चक्कर आ गए।

 

करवाचौथ पर पत्नी हुई लापता

 

जानकारी के मुताबिक मामला वृंदावन के काशीराम कॉलोनी का बताया जा रहा है। कल रविवार के दिन एक तरफ जहां सभी पति-पत्नी करवाचौथ का व्रत मना रहे थे। वहीं दूसरी तरफ एक पति अपनी पत्नी की तलाश में इधर-उधर भटक रहा था। जानकारी के मुताबिक एक घर में घरेलू विवाद के चलते एक पत्नी अपने पति से नाराज होकर घर छोड़कर चली गई। जाने से पहले महिला अपने पति के लिए एक पत्र भी छोड़कर गई। जैसे ही पति घर वापस आया तो उसे एक पत्र मिला। पत्र को पढ़ने के बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी घर छोड़कर चली गई है। जिसके बाद पति भागकर उसे ढूढ़ने निकल पड़ा। काफी ढूढ़ने के बाद उसे पानीगांव पुल पर पत्नी की चप्पलें मिली।

 

पुलिस से लगाई गुहार

 

कोई अनहोनी की आशंका जताते हुए शख्स ने बिना देरी किए पुलिस से पत्नी की तलाश की गुहार लगाई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत महिला की तलाश शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि महिला के दो बच्चे भी हैं। महिला की तलाश करते हुए पुलिस ने गोताखोरों की मदद ली, परंतु महिला का अब तक कुछ पता नहीं लग सका। वहीं बच्चों व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Also Read…

बांग्लादेश को कंगाल बना गईं शेख हसीना! चावल खाने को तरस रहे लोग, मोदी के सामने कटोरा लेकर खड़े हुए यूनुस

कार्तिक माह में मुरझा रही है तुलसी?, हरा-भरा बनाए रखने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय

Tags

faintedhusbandkarva chauthletterreading itwife
विज्ञापन