Himba Tribe
नई दिल्ली। दुनिया जहां एक तरफ 21वीं सदी में प्रवेश कर चुकी है तो दूसरी तरफ अभी भी दकियानूसी परंपराओं का निर्वहन किया जा रहा है। मानव जीवन को बेहतर बनाने के लिए साइंटिस्ट रोज नई-नई खोजें कर रहे हैं। हालांकि पृथ्वी पर बहुत सी ऐसी जगह है जहां पर अभी भी पुरानी परंपराओं और रीति-रिवाजों का पालन होता आ रहा है।
नामिबिया में ऐसी ही एक जनजाति रहती है। इस जनजाति का रहन सहन आपको हैरान कर देगा। इस कबीले में रहने वाले लोग अपने पूर्वजों के बनाए नियमों का पालन आज भी करते हैं। हिम्बा जनजाति में महिलाएं अनजान मर्दों से संबंध बनाती हैं। इसके लिए उन्हें उनके पति से परमिशन मिला रहता है। ये लोग रेगिस्तानी इलाके में रहते हैं। इनमें शादी के नियम अनोखे रहते हैं। अफ्रीकन हिस्ट्री टीवी की डॉक्यूमेंट्री में इनकी शादी और उसके बाद की जिंदगी के बारे में दिखाया गया है।
हिम्बा जनजाति में पति अपनी पत्नियों को आगंतुकों से संबंध बनाने देते हैं। ये लोग पर पुरुष के साथ सेक्स करना अपना सर्वोच्च आतिथ्य सत्कार मानते हैं। मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया जाता है। हिम्बा जनजाति की महिलाएं पुरुषों के मुकाबले ज्यादा काम करती हैं। घर के काम से लेकर बाहर के काम और बच्चो को संभालना भी ये पुरुषों से बेहतर ढंग से करती हैं। यहां पर 50 हजार से ज्यादा की संख्या में ये लग हैं। पुरुष एक से ज्यादा पत्नी रखते हैं। जनसँख्या स्टडी के मुताबिक यहां के 70 फीसदी पुरुष ऐसे बच्चे को पालते हैं, जिनके पिता वो नहीं होते।
इस डॉक्यूमेंट्री में आगे ये भी बताया गया है कि यहां पर लोग आपस में ही पत्नियों की अदला-बदली करते हैं। यह परंपरा सदियों से चलती हुई आ रही है। मर्द अपनी बीवियों को आराम से दूसरे पुरुष के साथ सोने देते हैं। जब कोई अन्य पुरुष उनकी पत्नी से संबंध बना रहा होता है तो पति दूसरे कमरे में चले जाते हैं। इनका रहन-सहन, पहनावे का ढंग भी अलग है। हालांकि वो अपने पहनावें में पहले से बदलाव कर रहे हैं।
सीरीज का तीसरा मैच ब्रिस्बेन के गाबा में खेला गया, जो ड्रॉ रहा. इस मैच…
पेट से जुड़ी समस्याओं में गैस्ट्रिक, एसिडिटी और अपच की समस्याएं हो जाती हैं। पाचन…
गुरुवार का दिन हिंदू धर्म में भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित माना जाता…
कांग्रेस का कहना है कि बाबा साहब अंबेडकर के अपमान के खिलाफ संसद के मकर…
अंडर-19 महिला एशिया कप के सुपर फोर मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को बुरी…
हिना खान को अक्सर रमजान के महीने या फिर अन्य दिनों में अल्लाह की इबादत…