September 8, 2024
  • होम
  • ट्रेन की छत पर स्टंट दिखाकर बन रहा था हीरो, फिर जो हुआ उसे देख आप हैरान रह जाएंगे

ट्रेन की छत पर स्टंट दिखाकर बन रहा था हीरो, फिर जो हुआ उसे देख आप हैरान रह जाएंगे

  • WRITTEN BY: Sajid Hussain
  • LAST UPDATED : May 14, 2024, 9:58 am IST

Train Viral Video: दुनियाभर में कई ऐसे इंसान होते हैं जिन्हें खतरों से खेलने का शौक होता है। वे खतरनाक स्टंट करने से भी नहीं घबराते जो उनकी जान ले सकता है। आज के समय में लोग लाइक्स और व्यूज के चक्कर में इतना पागल है कि अपनी जान तक जोखिम में डाल देते हैं। इस दिशा में इन दिनों एक वीडियो काफी चर्चाओं में है। जहां एक व्यक्ति चलती ट्रेन पर स्टंट करता नजर आ रहा है। जिसे देखने के बाद हर लोग हैरान रह गए हैं।

ट्रेन की छत पर कर रहा था स्टंट

आज के वक्त में हर इंसान खुद को स्टंटमैन समझता है, उसे लगता है कि यमराज जी छुट्टी पर है और वो मौत के सौदागर बन जाते हैं, इसलिए वे हर खतरनाक काम करन लगते हैं। अब सामने आए इस वीडियो को ही देख लीजिए जहां एक लड़के को लग रहा है कि आज के दिन यमराज छुट्टी पर है इसलिए यमराज उसे लेने के लिए धरती पर कभी नहीं आएंगे, लेकिन उसके स्टंट के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि यमराज भी लड़के के फैन हो गए और तुरन्त उसे लेने आ गए।

वीडियो में आपको दिख रहा होगा कि एक लड़का ट्रेन की खिड़की से आधा बाहर निकला हुआ है और स्टंट करने का प्रयास कर रहा है और कुछ ही समय में वो ट्रेन के ऊपर चढ़ जाता है। इसी दौरान उसे करंट का ऐसा झटका लगता है कि वो वहीं ट्रेन के ऊपर ही बेहोश हो जाता है। वीडियो को आगे देखने पर यह स्पष्ट हो जाता है कि उसकी मृत्यु हो जाती है। हालांकि, हमारे पास इसकी कोई साफ जानकारी नहीं है इसलिए हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं कर सकते।

यह भी पढ़े-

समुराईयों के लिए कवच का कार्य करता था जापान का ये पुल, इस तरह होता है तैयार

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन