• होम
  • खबर जरा हटकर
  • Ghost Apple: ये है दुनिया का सबसे अजीबोगरीब फल, जिसे कहा जाता है भूतिया सेब

Ghost Apple: ये है दुनिया का सबसे अजीबोगरीब फल, जिसे कहा जाता है भूतिया सेब

नई दिल्ली: सेब दुनियाभर में सबसे अधिक खाया जाने वाला फल है, जो फलों में बहुत पौष्टिक माना जाता है. अगर आप रोजाना सेब खाते है तो कई बीमारियां आपसे दूर रहती हैं. आयरन, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन-सी कैल्शियम, विटामिन-ए और फाइबर गुणों से भरपूर सेब को जादुई फल भी कहा जाता है. इस दुनिया में सेब […]

ghost white apple
  • March 29, 2024 7:13 pm Asia/KolkataIST, Updated 12 months ago

नई दिल्ली: सेब दुनियाभर में सबसे अधिक खाया जाने वाला फल है, जो फलों में बहुत पौष्टिक माना जाता है. अगर आप रोजाना सेब खाते है तो कई बीमारियां आपसे दूर रहती हैं. आयरन, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन-सी कैल्शियम, विटामिन-ए और फाइबर गुणों से भरपूर सेब को जादुई फल भी कहा जाता है. इस दुनिया में सेब की कई किस्में मौजूद हैं जिनमें से कुछ का तो आपने स्वाद भी लिया होगा, लेकिन कुछ ऐसे सेब भी है जिनसे आज भी आप अनजान होंगे, लेकिन आज जिस सेब के बारे में हम बताने जा रहे हैं, उसके बारे में शायद ही आपको पता होगा. क्या आपने कभी भूतिया सेब के बारे में सुना है? अगर नहीं तो आइए जानते है।

यहां पाए जाते हैं भूतिया सेब

ये दुनिया का एक ऐसा फल है जिसे कोई खा नहीं सकता हैं. इस इमेज में देखा जा सकता है कि ये सेब बिल्कुल कांच की तरह दिखता है, जिसे देखकर हैरानी होना लाजिमी है. इस पोस्ट को @Rainmaker1973 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा गया है कि क्या आप जानते हैं कि भूतिया सेब एक ऐसा फिनोमिना है, जिसमें बर्फीली बारिश होने पर पेड़ों पर लगे सेबों पर गोल आकार में बर्फ जम जाती है और फिर इस बर्फीले खोल को उपर ही छोड़कर सेब नीचे गिर जाता है जो मिशिगन में देखे गए थे।

एक रिपोर्ट के अनुसार सबसे पहले साल 2019 में अमेरिकीय राज्य मिशिगन के एक किसान ने इस भूतिया सेब के बारे में जानकारी दी थी. किसान ने अपने बगीचे में बर्फ से बनी इस सेब की आकृति को देखा था।

यह भी पढ़े-

Mrunal: मृणाल ठाकुर और वरुण धवन पहली बारे करेंगे स्क्रीनशेयर, कॉमेडी फिल्म में आएंगे नज़र