• होम
  • खबर जरा हटकर
  • Video: ये मछली 392 साल से जिंदा है! समंदर की सबसे पुरानी ‘दादी’ देख रही दुनिया का हाल!

Video: ये मछली 392 साल से जिंदा है! समंदर की सबसे पुरानी ‘दादी’ देख रही दुनिया का हाल!

आपने कभी सोचा है कि कोई मछली 392 साल तक जिंदा रह सकती है? जी हां, ये सच है! ये मछली है ग्रीनलैंड शार्क, जो 1627 से आज

समंदर की 392 साल से जिंदा मछली Viral Video
inkhbar News
  • August 24, 2024 7:09 pm Asia/KolkataIST, Updated 8 months ago

नई दिल्ली: आपने कभी सोचा है कि कोई मछली 392 साल तक जिंदा रह सकती है? जी हां, ये सच है! ये मछली है ग्रीनलैंड शार्क, जो 1627 से आज तक समुद्र की गहराइयों में अपनी दुनिया देख रही है। इसे धरती पर सबसे पुराना ‘हड्डी वाला जीव’ माना जाता है। इसकी उम्र का पता वैज्ञानिकों ने इसके आंखों के लेंस में मौजूद प्रोटीन की रेडियोकार्बन डेटिंग करके लगाया है।

इतनी लंबी उम्र का राज क्या है

ग्रीनलैंड शार्क बहुत धीरे-धीरे बढ़ती है, सिर्फ 1 सेंटीमीटर प्रति साल। ये ठंडे और गहरे आर्कटिक समुद्र में रहती है, जहां इसका मेटाबोलिज्म भी काफी धीमा रहता है। इसी वजह से ये सदियों तक जिंदा रह पाती है। ये मछली उन गहरे समंदर के अनछुए रहस्यों की याद दिलाती है जो इंसान की पहुंच से दूर हैं।

वैज्ञानिकों ने कैसे लगाई उम्र का अंदाजा?

2016 में एक साइंस जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट में बताया गया था कि ग्रीनलैंड शार्क की उम्र 400 साल तक हो सकती है। वैज्ञानिकों ने 28 शार्क के समूह में से एक मादा शार्क की उम्र रेडियोकार्बन डेटिंग के जरिए 392 साल बताई। माने या न माने, इस शार्क को जवान होने में ही 150 साल लग जाते हैं!

सुस्त पर लम्बी उम्र वाली मछली

ग्रीनलैंड शार्क की लंबाई 5 मीटर तक होती है और ये नॉर्थ एटलांटिक महासागर में पाई जाती है। ये बेहद धीरे तैरती है, जिससे इसकी एनर्जी कम खर्च होती है और ये लंबी उम्र तक जी पाती है। इसका वीडियो सोशल साइट ‘X’ पर @AMAZlNGNATURE नाम के पेज पर देखा जा सकता है, जहां लोग इसे ‘समुद्र की सबसे पुरानी दादी’ के नाम से बुला रहे हैं!

 

ये भी पढ़ें: अरे बाप रे! डैम का मुआयना करने गए इंजीनियर साहब खुद बह गए, वीडियो देखकर दहल जाएंगे

ये भी पढ़ें: इस देश में कहानी सुनाकर सुलाने के मिलते हैं लाखों रुपये, जानें इस अनोखे बिजनेस का नया तरीका