September 29, 2024
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • चीनी महिला ने आलू-मटर की जगह खाए मछली वाले गोलगप्पे, वीडियो हुआ वायरल
चीनी महिला ने आलू-मटर की जगह खाए मछली वाले गोलगप्पे, वीडियो हुआ वायरल

चीनी महिला ने आलू-मटर की जगह खाए मछली वाले गोलगप्पे, वीडियो हुआ वायरल

  • WRITTEN BY: Aprajita Anand
  • LAST UPDATED : July 3, 2024, 11:12 am IST

नई दिल्ली: आपने अक्सर लोगों को सोशल मीडिया पर कई सारी ऐसी चीजें खाते हुए देखा होगा। उनमें से कुछ चीजों को देखकर आपका मन भी उनको खाने का किया होगा! जैसा कि हमने बताया आपको अगर सोशल मीडिया पर गोलगप्पे का वीडियो दिखाई देता है तो आपमें से कुछ लोगों का मन जरूर उनको खाने का करता होगा। परंतु अगर आपको उसमें कुछ ऐसा डाल कर खिलाया जाए जो आपने पहले कभी न खाया हो तो क्या आपका मन उन गोलगप्पों को खाने का करेगा! आप सोच रहे होंगे हम ऐसा क्यों बोल रहे हैं, आपको बता दें की एक वीडियो ऐसा ही वायरल हुआ है जिसमें एक चीनी महिला आलू-मटर की जगह मछली वाले गोलगप्पे खाती हुई दिखाई दे रही है। इस वीडियो को देख के आप भी जरूर हैरान रह जाएंगे।

ऐसा क्या है वीडियो में

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक चीनी महिला आलू-मटर की जगह मछली वाले गोलगप्पे खाती हुई नजर आ रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला गोलगप्पे का प्लेट लेकर खड़ी हुई है। महिला की प्लेट में कुछ गोलगप्पे रखे हैं और इसके साथ ही प्लेट में एक छोटा सा टमाटर भी रखा है। टमाटर को मछली से लपेटकर महिला की प्लेट में सजाया गया है। इसके बाद वह चीनी महिला अपनी प्लेट को उठाकर पहले मछली को कच्चा खाने लगती है। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि महिला से मछली खाई नहीं जा रही है परंतु इसके बावजूद भी वह उसको खाने की कोशिश करती है। इस दौरान वीडियो में महिला का एक्शप्रेशन देखने लायक है। इस वीडियो के देख के कुछ लोग जरूर हैरान हो गए होंगे, क्योंकि आज से पहले उन्होंने कभी किसी को गोलगप्पे के साथ मछली खाते हुए नहीं देखा होगा।

लोगों ने किया कमेंट

ऐसा माना जाता है कि चीन में लोग कुत्ते, बिल्ली, सांप यहां तक की बिच्छू को भी खा जाते हैं। परंतु इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोगों को इस बात पर यकीन हो गया होगा। क्योंकि सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में चीनी महिला को गोलगप्पे में आलू-चना भरने की जगह कुछ और ही परोसा गया है। वीडियो पर भारत के कई लोगों ने कमेंट कर के अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दी हैं। वीडियो पर कमेंट कर के एक यूजर ने तो महिला को पिशाचिन तक कह डाला है। इसके अलावा एक और यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर के लिखा है कि क्या तुमसे रोटी नहीं खाई जाती है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि चीन लोग अपने खाने में कुछ भी खा लेते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Meg Koh (@megkoh)

Also Read…

स्वर्ग में जमीन का सौदा कर रहा पादरी, वीडियो में बताई गई कीमत सुनकर हो जाएंगे हैरान 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन