• होम
  • खबर जरा हटकर
  • ब्यूटी पार्लर में दुल्हन की गोली मारकर हत्या, एक्स बॉयफ्रेंड ने दिया वारदात को अंजाम

ब्यूटी पार्लर में दुल्हन की गोली मारकर हत्या, एक्स बॉयफ्रेंड ने दिया वारदात को अंजाम

Trending News: उत्तर प्रदेश के झांसी में शादी के दिन ब्यूटी पार्लर में तैयार होने गई दुल्हन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात दुल्हन के एक्स बॉयफ्रेंड ने अंजाम दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें युवक पीठ पर बैग टांगे और हाथ में तमंचा लिए ब्यूटी पार्लर में घुसता […]

Bride shot dead in beauty parlor ex-boyfriend committed the crime
  • June 25, 2024 6:48 pm Asia/KolkataIST, Updated 9 months ago

Trending News: उत्तर प्रदेश के झांसी में शादी के दिन ब्यूटी पार्लर में तैयार होने गई दुल्हन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात दुल्हन के एक्स बॉयफ्रेंड ने अंजाम दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें युवक पीठ पर बैग टांगे और हाथ में तमंचा लिए ब्यूटी पार्लर में घुसता दिखाई दे रहा है। उसका चेहरा कपड़े से ढका हुआ था। अंदर घुसते ही उसने दुल्हन के सीने पर दो बार गोली चलाई और मौके से फरार हो गया।

मध्य प्रदेश से झांसी आई थी काजल

मध्य प्रदेश के दतिया की रहने वाली 20 साल की काजल की रविवार को शादी थी। पड़ोसी युवक दीपक अहिरवार काजल को पसंद करता था और उससे शादी करना चाहता था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच अफेयर था। शादी से कुछ समय पहले काजल, दीपक के साथ भाग गई थी, लेकिन बाद में वापस लौट आई। उसने कहा कि वह अब घरवालों की पसंद के लड़के से ही शादी करेगी।

झांसी: मृतक दुल्हन (बाएं) और दूल्हा (दाएं)

शादी से पहले की हत्या

काजल की शादी झांसी में चिरगांव के सिमथरी गांव के रहने वाले राज से तय हुई थी। काजल के पिता ने दूल्हे को 8 लाख की कार और 41 हजार रुपये कैश भी दिए थे। लेकिन बारात आने से पहले ही काजल की दीपक ने हत्या कर दी। काजल तैयार होने के लिए ब्यूटी पार्लर गई थी। इसी दौरान दीपक वहां आ धमका और काजल से अपने साथ चलने को कहा। काजल ने साफ इनकार कर दिया, तो दीपक ने उसे दो गोली मार दी।

झांसी में शादी से पहले दुल्हन की हत्या

 

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

पुलिस को सूचना मिलते ही जांच शुरू हुई। सीसीटीवी फुटेज में कातिल की पहचान हुई और काजल के घरवालों ने उसे दीपक बताया। पुलिस ने तुरंत दीपक की तलाश शुरू की। हत्या के बाद दीपक ने एक घंटे तक अपना मोबाइल बंद नहीं किया था। पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रैक की, लेकिन फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।

 

ये भी पढ़ें: Video: 30,000 फीट से अचानक 9,000 फीट पर आई कोरियन एयर की फ्लाइट, यात्रियों के साथ क्या हुआ?