September 17, 2024
  • होम
  • मधुमक्खियों ने शख्स के बेडरूम में लगाया छत्ता, देख कर दंग रह गए लोग

मधुमक्खियों ने शख्स के बेडरूम में लगाया छत्ता, देख कर दंग रह गए लोग

  • WRITTEN BY: Aprajita Anand
  • LAST UPDATED : June 30, 2024, 11:11 am IST

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर आज-कल चौंका देने वाले वीडियो सामने आते रहते हैं। ये वीडियो अक्सर लोगों को हैरत में डाल देते हैं। लोग ऐसे कारनामें करने पर अपनी जान के जोखिम में डाल देते हैं। लोगों के ये वीडियो सोशल मीडिया काफी जमकर वायरल होते रहते हैं। एक मामला ऐसा ही सामने आया है जहां एक शख्स के घर में मधुमक्खियों ने छत्ता बना लिया। इस हैरान कर देने वाली घटना का वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट कर जमकर अपनी-अपनी बात रखी है।

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला स्कॉटलैंड का है। जहां एक घर में मधुमक्खियों ने काफी बड़ा छत्ता बनाया हुआ है। इतना ही नहीं घर में मधुमक्खियों की एक विशाल कॉलोनी पाई गई है। ऐसा माना जा रहा है कि इन कॉलोनियों में एक लाख 80 हजार के करीब मधुमक्खियां हो सकती हैं। इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि मधुमक्खियां कई सालों से बेडरूम की छत के ऊपर छत्ता बनाकर रह रही हैं। घर में रहने वालों ने अक्सर मधुमक्खियों के भिनभिनाने की आवाजें सुनी थीं। इस घटना के बाद जांच की गई तो पता चला कि घर में मधुमक्खियों ने तीन कॉलोनी बनाई हुई हैं। जिनमें से प्रत्येक कॉलोनी में 60 हजार के करीब मधुमक्खियां थीं।

वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर मधुमक्खियों का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमे साफ देखा जा सकता है कि मधुमक्खियां दीवार के अंदर छिपी हुई थीं। ऐसे में वो दिख तो नहीं रही थीं, लेकिन उनकी भिनभिनाहट साफ सुनी जा सकती थी। वैसे आमतौर पर तो मधुमक्खियों के छत्ते पेड़ों पर ही देखने को मिलते हैं, परंतु ऐसा पहली बार देखने को मिला है जहां मधुमक्खियों ने घर के अंदर छत्ता बनाया है। लोग इस वीडियो को देख के काफी हैरान हो गए हैं।

 Also Read…

Ind vs SA Final: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, 13 साल बाद जीता वर्ल्ड कप

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन