September 8, 2024
  • होम
  • चलती स्कूटी पर आंटी जी ने किया ऐसा भांगड़ा, वीडियो देख हैरान हुए लोग

चलती स्कूटी पर आंटी जी ने किया ऐसा भांगड़ा, वीडियो देख हैरान हुए लोग

  • WRITTEN BY: Aprajita Anand
  • LAST UPDATED : June 28, 2024, 2:46 pm IST

नई दिल्ली: आज कल लोगों पर स्टंट करने का पता नहीं कौन सा पागलपन सवार रहता है कि जिसके कारण वह अपनी जान के बारे में जरा भी ख्याल नहीं रखते हैं। लोग स्टंट करने के चक्कर में कभी-कभी अपनी जान पर भी खेल जाते हैं जिसके बाद उनको बड़ी दुर्घटना का सामना करना पड़ता है। एक मामला ऐसा ही सामने आया है जहां एक महिला ने चलती स्कूटी पर भांगड़ा किया जिसके बाद लोगों ने उस वीडियो पर कमेंट कर के अपनी-अपनी राय दी है।

चलती स्कूटी पर भांगड़ा

जानकारी के मुताबिक भांगड़ा कर रही महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं लोग इस वीडियो पर काफी मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। वायरल वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि एक महिला अपने स्कूटर से कहीं जाते हुए दिखाई दे रही है। इसके बाद वह अचानक स्कूटर की सीट से उठकर खड़ी हो जाती है और इसके बाद वो चलती स्कूटर पर खड़ी होकर डांस करना शुरू कर देती है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि महिला अपने डांस को इतने अच्छे तरीके से करती है कि उन्हें गिरने का डर ही नहीं लगता है, बल्कि महिला अपने स्टंट के दौरान काफी ज्यादा खुश दिखाई देती है।

लोगों ने किए कमेंट्स

स्टंट के खेल में आपकी एक छोटी सी गलती आपको भारी चोट पहुंचा सकती है। इसी कारण से किसी भी व्यक्ति को ऐसे खतरनाक स्टंट करने से बचना चाहिए। महिला के चलती स्कूटी पर भांगड़ा करने का वीडियो भी कुछ ऐसा ही संदेश देता है कि अगर कुछ हादसा हो जाता तो महिला को काफी चोट भी लग सकती थी। हांलाकि इस वायरल वीडियो को कुछ लोग काफी मजेदार मान रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी सुर्खियों में है। इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है कि लगता है आंटी के दिमाग में लस्सी चढ़ गई है। इसके अलावा दूसरे यूजर ने लिखा है कि ये भांगड़ा नहीं रुकना चाहिए फिर चाहे कुछ भी हो जाए। इसके अलावा और भी कई लोगों ने इस वायरल वीडियो पर कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hutia Minati 💀 (@hutia_minati)

Also Read…

भारत का वो गांव, जहां मर्दों का जींस पहनना है बैन, बच्चे-बूढ़े सबका एक ही सरने

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन