September 17, 2024
  • होम
  • महिला के साथ छेड़छाड़ का एक और वीडियो आया सामने, शख्स ने की स्टोर में कुछ ऐसी हरकत…

महिला के साथ छेड़छाड़ का एक और वीडियो आया सामने, शख्स ने की स्टोर में कुछ ऐसी हरकत…

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो हर किसी को हैरान कर देते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना दिखाई दे रही है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान आकर्षित कर लिया है और इसे लेकर जमकर चर्चा हो रही है।

मॉल में खड़ी महिला

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला मॉल में खड़ी होकर कुछ सामान ढूंढ रही थी। इसी दौरान एक शख्स ने उसके प्राइवेट पार्ट को छूने की कोशिश की। इस घटना के बाद महिला तुरंत पलटी और उस व्यक्ति से कुछ बात की। वहीं दोनों के बीच थोड़ी देर बात हुई और फिर महिला वहां से चली गई, लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। कुछ समय बाद महिला वापस उसी जगह लौटी, लेकिन इस बार वह अकेली नहीं थी।

शख्स की जमकर पिटाई

महिला के साथ एक अन्य युवक भी था, जिसने मौके पर पहुंचते ही छेड़छाड़ करने वाले शख्स की जमकर पिटाई कर दी। इस पिटाई का वीडियो भी कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो कहां और कब का है. इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन घटना ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान अपनी और खीच लिया है.

सोशल मीडिया यूजर्स

सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, “वाह, क्या करमा है!” वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, “वह यही डिजर्व करता है। भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह की घटनाएं करने की हिम्मत कैसे होती है?” तीसरे शख्स ने लिखा, “बहुत सही सबक सिखाया है। ऐसे छेड़खानी करने वालों के साथ ऐसा ही होना चाहिए।”

यह भी पढ़ें: इसे कहते हैं किस्मत! खेतों में चलने वाला बना लखपति, वजह जान हो जाएंगे हैरान

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन