September 20, 2024
  • होम
  • मुंबई की बारिश में छाते का अनोखा जुगाड़, आनंद महिंद्रा ने वीडियो शेयर कर दिया सबसे बढ़िया टिप!

मुंबई की बारिश में छाते का अनोखा जुगाड़, आनंद महिंद्रा ने वीडियो शेयर कर दिया सबसे बढ़िया टिप!

  • WRITTEN BY: Anjali Singh
  • LAST UPDATED : June 23, 2024, 5:17 pm IST

Trending Video: मानसून के मौसम में देश के जाने-माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक दिलचस्प वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे मुंबई के लोग बारिश से बचने के लिए छाते का नया तरीका अपना सकते हैं। वीडियो में एक शख्स को दिखाया गया है जो छाते को हाथ में पकड़ने की बजाय पीठ पर लटकाकर अपने काम के लिए बाहर निकलता है।

छाते का अनोखा इस्तेमाल

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स ने छाते को पीठ पर लटकाने के लिए दो हैंगर का उपयोग किया है। उसने छाते को पिट्ठू बैग की तरह लटका लिया है, जिससे उसके दोनों हाथ खाली रहते हैं और वह सामान उठा सकता है। आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, “मुंबई में मानसून के दौरान बारिश से बचने का यह एक शानदार तरीका हो सकता है। पहनने योग्य छाते (Wearable Umbrella) के बारे में सोचना एक अच्छा विचार है।”

लोगों की प्रतिक्रिया

महिंद्रा द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 8 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 6 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। यूजर्स इस पोस्ट पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि आनंद महिंद्रा की सोशल मीडिया पर बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। उन्हें 11 मिलियन से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वे अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल से इनोवेटिव और मोटिवेशनल वीडियो पोस्ट करते रहते हैं और सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाले लोगों में से एक हैं।

देखे वीडियो


ये भी पढ़ें: ये बिजनेसमैन DNA बदलकर अमर होने की चाहत में कर रहा है हैरान कर देने वाले एक्सपेरिमेंट

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन