September 27, 2024
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • Acrobat In Russia: सर्कस में हुआ भयानक हादसा, स्टंट के दौरान 12 फुट की ऊंचाई से हवा में छूटा लड़की का हाथ
Acrobat In Russia: सर्कस में हुआ भयानक हादसा, स्टंट के दौरान 12 फुट की ऊंचाई से हवा में छूटा लड़की का हाथ

Acrobat In Russia: सर्कस में हुआ भयानक हादसा, स्टंट के दौरान 12 फुट की ऊंचाई से हवा में छूटा लड़की का हाथ

  • WRITTEN BY: Nidhi Kushwaha
  • LAST UPDATED : March 18, 2024, 9:14 pm IST

नई दिल्ली। आपने असल जिंदगी में सर्कस देखने का मजा जरूर उठाया होगा। जिसमें सर्कस के लोग अद्भुत तरीके से बैलेंस बनाते हुए ऐसे करतब दिखाते हैं कि देखने वालों के होश ही उड़ जाते हैं। लेकिन रूस के नोवोसिबिर्स्क में एक ऐसी भयानक घटना घटी की जिसे देखने के बाद सभी कि सांसे ही अटक गई। दरअसल, 24 साल की सर्कस कलाबाज एलिसैवेटा चुमाकोवा परफॉर्मेंस के दौरान अटेम्प्ट करते समय 12 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गईं। बताया जाता है कि ये घटना दर्शकों की आंखों के सामने ही घटी, जिनमें कई परिवार भी शामिल थे।

वहीं एक मीडियो रिपोर्ट के अनुसार, एलिसैवेटा अपने पैरों के बल उलटी लटकते हुए ट्रैपेज रिंग से कलाबाजी दिखा रही थी। उसी समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वो तेजी से जमीन पर गिर गई। इस घटना के दौरान, एलिसैवेटा ने गिरने से पहले खुद को बचाने की कोशिश भी की लेकिन वो असफल रहीं। जिसके बाद वो जोर से जमीन पर गिर गई और कुछ समय तक बेसुध पड़ी रहीं। इस घटना को देखने के बाद दर्शकों में खौफ फैल गया।

सर्कस में स्टंट के दौरान हुआ हादसा

इस घटना के बाद सर्कस के कर्मचारी दौड़कर एलिसैवेटा की मदद के लिए आए और उन्हें स्ट्रेचर पर बिठाकर अस्पताल ले गए। जानकारी के अनुसार, गिरने से बचाने के लिए कोई जाल नहीं लगा था। हालांकि, अस्पताल ले जाते समय एलिसैवेटा होश में थीं। वहीं सर्कस के एक प्रवक्ता जिया एराड्जा ने बताया कि एलिसैवेटा को फर्स्ट सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। अभी तक ये नहीं पता चला है कि उन्हें क्या हुआ था। पूरी घटना की जांच की जा रही है। लेकिन खबरों की मानें तो गिरने की वजह से एलिसैवेटा के पैर और हिप में फ्रैक्चर हुए हैं, लेकिन वो गंभीर रूप से घायल नहीं हैं।

दस साल से कर रही सर्कस में काम

सर्कस के प्रवक्ता ने ये भी जानकारी दी कि एलिसैवेटा पिछले दस साल से इसी सर्कस के साथ काम कर रही हैं। उनके साथ ऐसा हादसा पहली बार हुआ है। अस्पताल में भर्ती होने के दौरान एलिसैवेटा ने भी एक बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि जब वह रिंग को पकड़ने के लिए हाथ बढ़ा रहीं थीं, तभी उनके बायें पैर ने साथ नहीं दिया और वह गिर गईं। उन्होंने फैंस को दिलासा देते हुए कहा, मैं बहुत ऊंचाई से नहीं गिरी हूं और मैं ठीक हूं।

 

Tags