• होम
  • खबर जरा हटकर
  • इस देश में बच्चे पैदा करने के लिए बन रहा अलग मंत्रालय, दुनिया में सबसे कम है प्रजनन दर

इस देश में बच्चे पैदा करने के लिए बन रहा अलग मंत्रालय, दुनिया में सबसे कम है प्रजनन दर

नई दिल्ली। South Korea Birth Rate: भारत में जहां जनसंख्या नियंत्रण को लेकर तरह-तरह के अभियान चलाए जाते हैं, वहीं दुनिया में एक देश ऐसा भी है जहां की महिलाएं बच्चा पैदा ही नहीं करना चाहती हैं। बता दें कि ये देश कोई और नहीं बल्कि साउथ कोरिया है, इस देश का प्रजनन दर इतना […]

South Korea Birth Rate
inkhbar News
  • May 11, 2024 10:03 am Asia/KolkataIST, Updated 12 months ago

नई दिल्ली। South Korea Birth Rate: भारत में जहां जनसंख्या नियंत्रण को लेकर तरह-तरह के अभियान चलाए जाते हैं, वहीं दुनिया में एक देश ऐसा भी है जहां की महिलाएं बच्चा पैदा ही नहीं करना चाहती हैं। बता दें कि ये देश कोई और नहीं बल्कि साउथ कोरिया है, इस देश का प्रजनन दर इतना कम हो गया है कि देश के राष्ट्रपति ने इसको आपातकाल बताया है। बता दें कि अब साउथ कोरिया के राष्ट्रपति ने देश में प्रजनन दर बढ़ाने के लिए अलग मंत्रालय बनाने वाले हैं, जिससे बच्चा पैदा करने के अभियान को बढ़ावा दिया जाएगा।

क्या बोले राष्ट्रपति?

गुरुवार को टेलीविजन पर बोलते हुए साउथ कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल ने कहा कि वो निम्न जन्म दर से जुड़े मंत्रालय के गठन के लिए संसद से सहायता मांगेंगे। उन्होंने कहा कि कम जन्म दर को ठीक करने के लिए वो देश की सभी क्षमताओं को इकट्ठा करेंगे। साउथ कोरियन प्रेसिडेंट योल साल 2022 में पद संभालने के दो साल पूरे होने पर प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने बीते दो सालों में लोगों के जीवन स्तर को सुधारने में असफल रही और उन्होंने वादा किया कि बचे तीन साल के कार्यकाल में वो देश की अर्थव्यवस्था में सुधार लाएंगे तथा प्रजनन दर को ठीक करने के लिए काम करेंगे।

दुनिया में सबसे कम प्रजनन दर

बता दें कि साउथ कोरिया में प्रजनन दर दुनिया में सबसे कम है। प्रजनन दर को इस आधार पर तय किया जाता है कि एक महिला को उसके पूरे जीवनकाल में कितने बच्चे पैदा होंगे। दक्षिण कोरिया में साल 2023 में प्रजनन दर औसतन 0.72 रिकॉर्ड की गई। जो साल 2022 के मुकाबले 0.78 से भी कम है। बता दें कि साउथ कोरिया में लगातार कई सालों से प्रजनन दर में गिरावट हो रही है।

यह भी पढ़ें-

AAP पर गहराए संकट के बादल, पहली बार किसी पार्टी संग होगा ऐसा!

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक मिली अंतरिम जमानत