एक ऐसी जगह जहां इंसान से ज्यादा रहती है बिल्लियां, लोग करते हैं उनकी पूजा

Viral News: जापान के उत्तर-पूर्व में एक ऐसी जगह है, जहां इंसानों से ज्यादा बिल्लियां रहती हैं। बात हो रही है जापान के एक द्वीप की। यहां बिल्लियां संरक्षक की भूमिका निभाती हैं। हम बात कर रहें हैं ताशिरोजिमा आइलैंड की, जहां बिल्लियों के सम्मान में ‘नेको निन्जा’ नाम का एक मंदिर बनाया गया है जो द्वीप पर रहने वाले लोगों और बिल्लियों के बीच के खूबसूरत रिश्ते को दर्शाता है।

बिल्लियों के सम्मान में बनाया गया मंदिर

एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसा कहते हैं कि इस द्वीप पर मछुआरे समुद्र में जाने से पहले मौसम का अनुमान लगाने के लिए बिल्लियों की हरकतों पर नजर रखते थे। कहते हैं कि बिल्लियों और यहां के रहने वालों के बीच रिश्ते पीढ़ियों से बहुत अच्छे रहे हैं। एक बार किसी मछुआरे ने गलती से एक बिल्ली को चोट पहुंचा दी थी। जिसके बाद द्वीपवासियों ने मिलकर उस बिल्ली के सम्मान में मंदिर बनवाया। इस घटना के बाद बिल्ली और द्वीपवासियों के बीच के रिश्ते और भी मजबूत हो गए हैं।

यह द्वीप तोहोकू क्षेत्र में मौजूद मियागी प्रांत के इशिनोमाकी शहर में आता है, जहां 2011 में शक्तिशाली भूकंप के बाद एक विनाशकारी सुनामी आई थी। हालांकि, इस आपदा के बाद भी द्वीप की अनूठी परंपरा आज भी बरकरार है। रिपोर्ट के अनुसार, आज इस द्वीप पर 100 से ज्यादा बिल्लियां और लगभग 50 इंसान रहते हैं। अपने शांत माहौल और खूबसूरत बिल्लियों के साथ यह द्वीप इंसान और बिल्लियों के बीच स्थायी रिश्ते का गवाह बना हुआ है।

ये भी पढ़ें: दुल्हन को नहीं हो पा रहा था कंट्रोल, करने लगी ऐसा काम, देखकर हो जाएँगे आप हैरान…

ये भी पढ़ें: दुल्हे को दुल्हन ने सरेआम मारा चाटा, आखिर क्यों हुई पिटाई, पढ़ें यहां…..

Tags

Cat IslandCat ShrineinkhabarIshinomakijapanjapan cat islandjapan cat placeJapanese cultureJapanese island where are more cats than humans and people worship themJapanese islands
विज्ञापन