September 8, 2024
  • होम
  • लंचबॉक्स में ऐसा खाना लेकर जा रहा था शख्स, भरना पड़ा 5 लाख का जुर्माना

लंचबॉक्स में ऐसा खाना लेकर जा रहा था शख्स, भरना पड़ा 5 लाख का जुर्माना

  • WRITTEN BY: Sajid Hussain
  • LAST UPDATED : May 29, 2024, 10:29 am IST

Trending News: दुनिया में ऐसी कई जगह मिल जाएगी जहां लोग बहुत सी अजीबोगरीब चीजें भी खा जाते हैं, जिन्हें देखना तो दूर, उनका नाम सुनते ही आपको उल्टी आ जाएगी। मांस-मछली खाना तो एक सामान्य सी बात है, लेकिन क्या आपको पता है कि कोई सांप और बिच्छू जैसे खतरनाक जीवों को भी खा सकता है? हां कई जगहों पर लोग ऐसी अजीबोगरीब चीजें भी खा जाते हैं। पर कभी आपने सोचा है कि अगर उन चीजों के लिए आप पर लाखों का जुर्माना लग जाए तो? जी हां, आजकल एक ऐसा ही मामला काफी सुर्खियों में हैं, जिसने लोगों को हिला कर रख दिया है।

शख्स को भरना पड़ा 5 लाख का जुर्माना

दरअसल, इंडोनेशिया के रहने वाले एक व्यक्ति को ताइवान में तब अरेस्ट कर लिया गया जब वो अपने लंचबॉक्स में एक ऐसा खाना लेकर जा रहा था, जिसपर उस देश में बैन लगा हुआ है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, वह हांगकांग से ताइवान की ओर जा रहा था और अपने साथ लंचबॉक्स में सूअर का फ्राइड मांस भी लेकर जा रहा था, लेकिन एयरपोर्ट पर ही उसे पकड़ लिया गया और उसपर करीब 6,200 डॉलर यानी 5 लाख रुपये से भी ज्यादा का जुर्माना लगा दिया गया और वो जुर्माना उसे तत्काल देने को कहा गया।

मीडियो रिपोर्ट के अनुसार, वो व्यक्ति तत्काल जुर्माना नहीं भर पाया, जिसके कारण से उसे वापस हांगकांग भेज दिया गया और साथ ही उससे ये भी कहा गया कि आगे से वो ऐसी गलती न करें। साथ ही उससे ये भी बोला गया कि वो जुर्माना भरने के तुरन्त बाद ही ताइवान में घुस सकता है। अगर जुर्माना नहीं भरा तो उसे हर बार एयरपोर्ट से ही वापस लौटना पड़ेगा। यह वाक्या बीते 30 अप्रैल का है। समाचार आउटलेट्स ने बीते रविवार को बताया कि यात्री 30 अप्रैल को ताइवान पहुंचा था और उसके लंचबॉक्स में सुअर का भुना हुआ मांस था।

क्यों लगाया गया जुर्माना?

दरअसल, ताइवान की सरकार ने उन इलाकों से सूअर के मांस के आयात पर बैन लगा दिया है, जहां 2018 से अफ्रीकी स्वाइन फीवर के मामले पाए गए हैं। पहली बार ऐसा करे जाने पर जुर्माना 5 लाख है और अगर यही गलती कोई रिपीट करता है तो उसपर जुर्माने के पैसे को बढ़ाकर एक मिलियन ताइवानी डॉलर भी हो सकती है।

यह भी पढ़े-

पाकिस्तान में डॉक्टर से फ्लर्ट करने लगा मरीज, Video ने मचाया तहलका

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन