नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। इस वीडियो में एक शख्स को विशालकाय एनाकोंडा को अपने कंधों पर उठाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए हैं और यह तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में दिखाया गया है कि अपने कंधे पर एक विशालकाय एनाकोंडा को बड़ी ही सहजता से उठाया है। शख्स के इस अनोखे कारनामे को देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब चुकी है। शख्स बिना किसी डर के इस खतरनाक सांप को अपने कंधों पर उठा रहा है। एनाकोंडा का आकार इतना बड़ा है कि वह व्यक्ति के पूरे शरीर को ढकने की कोशिश करता दिखता है। सांप को पकड़ने और संभालने के इस तरीके ने लोगों के बीच चर्चा छेड़ दी है। वीडियो देखकर कई लोगों ने इस पर अपनी- अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। वीडियो पर कमेंट करके एक यूजर ने लिखा है कि- आपके लिए मैं हमेशा से डरता आया हूं, लेकिनआप जानते हैं कि आप क्या कर रहे हैं। दूसरे यूदर ने लिखा है कि- आप ये कैसे कर रहे हैं, मुझे तो सांपों से बहुत डर लगता है। इसके आलावा तीसरे यूजर ने लिखा है कि-एनाकोंडा फिल्म सिर्फ लोगों को डराने के लिए थी।
एनाकोंडा दुनिया के सबसे बड़े और भारी सांपों में से एक है। यह मुख्य रूप से दक्षिण अमेरिकी जंगलों में पाया जाता है और अमूमन जल क्षेत्रों में रहना पसंद करता है। एनाकोंडा की लंबाई 6 से 9 मीटर तक हो सकती है और वजन 227 किलोग्राम तक पहुंच सकता है। यह अपने शिकार को जकड़कर मारने के लिए जाना जाता है, जिससे इसकी ताकत का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस वायरल वीडियो तो @ therealtarzonn नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर साझा किया गया है। पूर्व अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी जिनका नाम माइकल एंथोनी होल्स्टन (माइक होल्स्टन), उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा है कि- उन्हें जानवरों से बेहद लगाव है और वो इसके लिए काफी लोकप्रिय हैं।
Also Read…
गुरु नानक जयंती आज, जानें इसका महत्व और क्यों कहलाती है प्रकाश पर्व?
जम्मू कश्मीर में कांग्रेस की सहयोगी नेशनल कॉन्फ्रेंस EVM के मुद्दे पर कांग्रेस को आड़े…
दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में समाजवादी पार्टी की अच्छी खासी पकड़ है। दिल्ली…
पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके ने कहा कि श्रीलंका, भारत…
भारत की राजधानी दिल्ली में बैठीं शेख हसीना ने कहा कि बांग्लादेश की वर्तमान सरकार…
इस्सौपुरटिल इलाके में अवैध कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था।…
क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर ने कोहली को एक अहम सलाह दी। उन्होंने कहा कि…