• होम
  • खबर जरा हटकर
  • 5 हजार लड़के संबंध बनाना चाहते हैं…दुनिया की मोस्ट वांटेड गर्लफ्रेंड ने किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा-ऐसे पुरुषों को करो डेट

5 हजार लड़के संबंध बनाना चाहते हैं…दुनिया की मोस्ट वांटेड गर्लफ्रेंड ने किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा-ऐसे पुरुषों को करो डेट

खुद को दुनिया की मोस्ट वांटेड गर्लफ्रेंड बताने वाली लड़की ने लोगों के रिलेशनशिप को लेकर बड़ा खुलासा किया है। ड़की ने पहले दावा किया था कि 5,000 पुरुष उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड बनाने के लिए लंबी कतार में खड़े उनका इंतजार कर रहे हैं।

relationship
  • January 29, 2025 3:31 pm Asia/KolkataIST, Updated 3 weeks ago

नई दिल्ली: खुद को दुनिया की मोस्ट वांटेड गर्लफ्रेंड बताने वाली लड़की ने लोगों के रिलेशनशिप को लेकर बड़ा खुलासा किया है। ड़की ने पहले दावा किया था कि 5,000 पुरुष उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड बनाने के लिए लंबी कतार में खड़े उनका इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने बताया है कि सही लड़के पाने के लिए लड़कियों को क्या करना चाहिए. और वह पुरुषों में कौन ही खूबियों को प्राथमिकता देती हैं।

आज तक नहीं बना कोई बॉयफ्रेंड

लंदन की 27 वर्षीय मॉडल वेरा डिज्कमैन्स (Vera Dijkmans) ने सुर्खियां बटोरीं जब उन्होंने घोषणा की कि वे अपने बॉयफ्रेंड बनने के लिए पुरुषों से आवेदन स्वीकार करेंगी। बता दें कि वेरा के इंस्टाग्राम पर 5.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वेरा का जन्म 19 जनवरी के 1997 को नीदरलैंड में हुआ था। वेरा 28 साल की हैं। बता दें कि वेरा का अभी तक कोई भी बॉयफ्रेंड नहीं बना है। वेरा डिज्कमैन्स ने बॉयफ्रेंड बनाने के लिए लड़कों से आवेदन मांगे है, जिसमें अभी तक तीन लड़के मानकों पर खरे उतरे हैं।

अन्य महिलाओं को दी ये सलाह

वेरा ने आगे इस बात पर जोर देते हुए कहा है कि- सभी महिलाओं को खुद के लिए ज्यादा अधिक सम्मान रखना चाहिए और पुरुषों के साथ स्पष्ट सीमाएं तय करने की जरूरत है। वह इन दो बातों को सबसे ज्यादा प्राथमिकता देती हैं। वेरा डिज्कमैन्स इस बात पर अड़ी हुई हैं कि एक उचित डेट पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता है और उन्होंने कहा, एक आदमी को आपको एक उचित डेट पर ले जाना चाहिए जैसे डिनर के लिए बाहर जाना या साथ में कोई गतिविधि करना।

पुरुष कर रहे हैं कोशिश

वेरा का कहना है कि-किसी को भी ऐसे अनुरोधों पर समझौता नहीं करना चाहिए, जहां उसने पहले से कोई प्रयास नहीं किया हो। यह किसी भी रिश्ते का एक सबसे ज्यादा कठोर नियम है। अगर वे एक प्रभावशाली पहली डेट का सुझाव नहीं देते हैं, तो मैं जाने की जहमत नहीं उठाऊंगी।

राजकुमारी जैसा व्यवहार चाहिए

अपनी बात रखते हुए वेरा कहती है कि- एक उपहार की भी वो अपने साथी से उम्मीद रखती हैं। उन्होंने आगे कहा कि-मुझे महंगे कपड़े आदि चीजें मिली हैं। जबकि मेरे लिए फूलों वाला गुलदस्ता भी ठीक रहेगा। वह गुलदस्ता भी कुछ ज़्यादा खर्चीला नहीं होना चाहिए, लेकिन इससे पता चलता है कि वह आपके समय और साथ को महत्व देता है। मैं अपने साथी से राजकुमारी जैसा व्यवहार चाहती हूं, क्योंकि मैं इसकी हकदार हूं और आप भी। मॉडल समझौता करने वाली नहीं है, उसके मानदंडों में बुद्धिमान, मजेदार, जिम्मेदार होना और अमीर होना शामिल है।

महिलाओं को किया सावधान

वेरा ने महिलाओं को चेतावनी देते हुए कहा कि, कुछ ऐसी बातें भी हैं जिन पर सभी महिलाओं को ध्यान देना चाहिए। वेरा ने कहा कि किसी भी महिला को ऐसा व्यवहार कतई स्वीकार नहीं करना चाहिए जैसे कि वह आपको रात 10 बजे के बाद ही मैसेज करे, क्योंकि इससे पता चलता है कि वह आपका सम्मान नहीं करता। आपको उन पुरुषों पर भी नजर रखनी चाहिए जो झूठे वादे करते हैं या दोहरे मापदंड रखते हैं। अगर वे स्वच्छता और वित्तीय मामलों में खुद का ख्याल नहीं रखते हैं, तो यह मेरे लिए एक और बड़ा खतरा है।

Also Read…

महाकुंभ में भगदड़ के बाद शुरू हुआ अमृत स्नान, आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे साधु-संत, घाट पर उमड़ा जनसैलाब

Tags

girlfriend