September 28, 2024
  • होम
  • कर्नाटक चुनाव 2023
  • कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, राहुल-सोनिया और जगदीश शेट्टार का नाम शामिल
कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, राहुल-सोनिया और जगदीश शेट्टार का नाम शामिल

कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, राहुल-सोनिया और जगदीश शेट्टार का नाम शामिल

  • WRITTEN BY: Vaibhav Mishra
  • LAST UPDATED : April 19, 2023, 4:45 pm IST

बेंगलुरू। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी है। 40 नेताओं की इस लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार, कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, अशोक चव्हाण, सांसद शशि थरूर, इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार और राज बब्बर का नाम शामिल है।

Image

बीजेपी ने भी जारी प्रचारकों की लिस्ट

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का नाम भी शामिल हैं। बता दें कि सीएम योगी ने 2018 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में ताबड़तोड़ रैलियां की थी।

130 सीटें जीतेगी कांग्रेस- शिवकुमार

कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने रविवार को दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी 130 सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी में असंतुष्ट नेताओं की बाढ़ आ गई है। टिकट नहीं मिलने से नाराज बीजेपी के नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। भाजपा में इस वक्त भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम वीरप्पा मोइली ने कहा कि कर्नाटक में हार के साथ ही बीजेपी दक्षिण से सफाया हो जाएगी।

10 मई को होगा चुनाव, 13 को नतीजे

गौरतलब है कि, कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होगा। राज्य की सभी 224 विधानसभा सीटों पर एक ही दिन वोट डाले जाएंगे। इसके बाद 13 मई को चुनाव के नतीजे आएंगे। 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने सबसे ज्यादा 104 सीटें जीती थी। वहीं कांग्रेस के खाते में 80 सीटे आई थी। जेडीएस ने 37 सीटों पर जीत दर्ज की थी। चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस और जेडीएस ने मिलकर सरकार बनाई थी, लेकिन 13 महीने में ही कुछ विधायकों के बागी होने के बाद सरकार गिर गई। जिसके बाद बागियों की मदद से बीजेपी ने राज्य में अपनी सरकार बनाई।

यह भी पढ़ें-

कर्नाटक चुनाव: येदियुरप्पा के करीबी सहयोगी ने JDS जॉइन की, बीजेपी से नहीं मिला था टिकट

Karnataka Elections: राहुल गांधी बोले- PM मोदी ने अडानी को हजारों करोड़ दिए, हम कर्नाटक के लोगों की मदद करेंगे

Tags