September 22, 2024
  • होम
  • शव से क्यों आती है बदबू ,जानें ये अनसुलझे सवलों के जवान

शव से क्यों आती है बदबू ,जानें ये अनसुलझे सवलों के जवान

  • WRITTEN BY: Manisha Shukla
  • LAST UPDATED : September 21, 2024, 9:40 pm IST

नई दिल्ली : धरती पर कई रहस्यमयी चीजें हैं। जिन्हें इंसान कुछ सुलझा लेता है और कुछ अनसुलझे से रह जाते है। उनमें से एक है जन्म और मृत्यु। जन्म और मृत्यु को लेकर वैज्ञानिकों ने कई शोध किए हैं। कोई भी रिपोर्ट इंसान को संतुष्ट नहीं कर पाई है। आज हम आपको मृत्यु के बाद शरीर में होने वाले बदलावों के बारे में बताएंगे, जिसमें शरीर से आने वाली गंध भी शामिल है।

इंसान की मौत

दुनिया के अनसुलझे रहस्यों में से एक है मौत। किसी व्यक्ति की मौत के बाद आपने अक्सर सुना होगा कि डॉक्टर उस व्यक्ति को मृत घोषित कर देते हैं, जब उसका दिल काम करना बंद कर देता है। ऐसे में सवाल यह है कि दिल में क्या बदलाव होते हैं? शरीर से किसी तरह की दुर्गंध आती है।

मृत्यु के बाद होने वाले बदलाव

आपको बता दें कि खून का प्रवाह रुकते ही शरीर में बदलाव का दौर शुरू हो जाता है। शरीर दो रंगों में दिखने लगता है। इसमें शरीर का निचला हिस्सा स्थिर हो जाता है और वह पीला या सफेद होने लगता है, जबकि शरीर का ऊपरी हिस्सा जहां खून जमता है, वह लाल या नीला दिखने लगता है। वैज्ञानिक भाषा में इसे एल्गोर मोर्टिस कहते हैं। यानी इस स्थिति में आपके शरीर का तापमान तेजी से गिरने लगता है। आमतौर पर इंसान के शरीर का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक होता है, लेकिन मौत के बाद यह 0.8 डिग्री सेल्सियस/घंटे की रफ्तार से ठंडा होने लगता है। इसे आम भाषा में बॉडी कूलिंग कहते हैं।

शरीर में अकड़न

इसके अलावा मौत के कुछ घंटों के अंदर ही शरीर का हर अंग अकड़ने लगता है। फिजियोलॉजी के मुताबिक, ऐसा एडेनोसिन ट्राइफॉस्फेट के स्तर में तेजी से गिरावट के कारण होता है। इसकी शुरुआत पलकों के फड़कने और गले की मांसपेशियों में अकड़न से होती है।

पेट साफ होना

इसके अलावा मौत के बाद शरीर के ज्यादातर अंग कड़े और सख्त हो जाते हैं, लेकिन कुछ अंग अपने आप ढीले हो जाते हैं। इन्हीं में से एक है मलाशय को नियंत्रित करने वाला सिस्टम। जब कोई व्यक्ति मर जाता है, तो यह नियंत्रण खत्म हो जाता है, ऐसी स्थिति में शरीर के अपशिष्ट पदार्थ अपने आप ही शरीर से निकलकर बाहर आ जाते हैं।

शरीर से आती है दुर्गंध

वहीं, शव से आने वाली दुर्गंध बहुत परेशान करने वाली होती है। आत्मा के शरीर से निकल जाने के बाद उसका पूरा सिस्टम काम करना बंद कर देता है। ऐसे में मरती हुई कोशिकाओं से अजीब सी दुर्गंध आने लगती है। इनसे एक एंजाइम निकलता है, जिसमें बैक्टीरिया और फंगस भी पनपने लगते हैं। इसकी वजह से शरीर से दुर्गंध आने लगती है।

 

यह भी पढ़ें :-

यूनुस का फड़फड़ाना बंद! भारत के एक धाकड़ फैसले से निकल गई हेकड़ी, अब लगा गिड़गिड़ाने

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें