September 8, 2024
  • होम
  • UP Police Constable: जारी हुआ यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम का एडमिट कार्ड, जानें कैसे करें डाउनलोड

UP Police Constable: जारी हुआ यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम का एडमिट कार्ड, जानें कैसे करें डाउनलोड

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की ओर से 13 फरवरी यानी की आज कांस्टेबलों की भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। इसके लिए अभ्यर्थी एडमिट कार्ड उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जा कर अपना एडमिट(UP Police Constable) कार्ड डाउनलोड कर लें।

इस दिन से होगा परीक्षा का आयोजन

जानकारी दे दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड 17 और 18 फरवरी को कांस्टेबल(UP Police Constable) परीक्षा का आयोजन होगा। बता दें कि परीक्षा का आयोजन दो पालियों में होगा। पहली पाली में परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी पाली में शाम 3 से 5 बजे तक आयोजित होगी। इस दौरान यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के माध्यम से 60244 कांस्टेबल पदों को भरेगी। वहीं, सिटी इंटिमेशन स्लिप यूपीपीआरपीबी की तरफ से 10 फरवरी को जारी कर दिए गए थे। इस दौरान उम्मीदवारों को यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 में दिए गए विवरण जैसे नाम, फोटो, शिफ्ट आदि को अच्छे से जांचना चाहिए।

जानकारी दे दें कि जो भी अभ्यर्थी अपने शहर का विवरण डाउनलोड कर नहीं पा रहे हैं, वो किसी भी मदद के लिए 044-47749010 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी अधीक जानकारी के लिए इसकी आधिकारिक साइट पर जाकर डिटेल्स चेक कर सकते हैं।

कैसे होगा एडमिट कार्ड डाउनलोड?

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • उसके बाद होमपेज पर नोटिस टैब पर क्लिक करें।
  • फिर उत्तर प्रदेश पुलिस में रिजर्व सिविल पुलिस के पदों के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर जाकर क्लिक करें।
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर उसको सबमिट करें।
  • अब उम्मीदवार अपने एडमिट कार्डको डाउनलोड कर लें।
  • आखिर में उम्मीदवार एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट भी निकाल लें।

ALSO READ:

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन