UP Police Bharti: जानें किस डेट तक जारी हो सकती है एग्जाम सिटी स्लिप, UP पुलिस भर्ती फॉर्म भरने वाले नोट करें डेट

नई दिल्लीः UP में 60 हजार से ज्यादा पदों पर सिपाही भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए जल्द ही परीक्षा सिटी स्लिप रिलीज हो सकती है। संभावना है कि परीक्षा शहर सूचना पर्ची आगामी कुछ दिनों में यानी कि 10 फरवरी, 2024 तक जारी हो जाएगी। वहीं उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने इस संबंध में कोई एलान नहीं किया है कि लेकिन उम्मीद है कि एडमिट कार्ड से पहले परीक्षा शहर की जानकारी देने के लिए बोर्ड एग्जाम सिटी स्लिप रिलीज कर सकता है। चूंकि UPPRPB ने इस बारे में कोई घोषणा नहीं की तो कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे सटीक अपडेट की जांच करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in पर चैक करते रहें।

60244 पदों पर होनी हैं नियुक्तियां

UP पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से 60244 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 17 और 18 फरवरी 2024 को होगा। एग्जाम के लिए प्रदेश के सभी 75 जिलों में केंद्र का आयोजन किया गया है। दो दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए हैं।

परीक्षा में होगी निगेटिव मार्किंग

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने हाल ही में परीक्षा से जुड़ा एक और लेटेस्ट नोटिफिकेशन दिया है। इसके अनुसार, परीक्षा में निगेटिव मार्किंग की जाएगी। गलत आंसर देने पर 0.5 अंक कट जाएंगे। लिखित परीक्षा 300 अंकों की होगी। एग्जाम में 150 प्रश्न के जवाब पूछे जाएंगे। इसके अलावा, परीक्षा के लिए जल्द ही प्रवेश पत्र भी रिलीज किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- http://Ankita Lokhande: विक्की जैन संग तलाक पर अंकिता ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अगर हमारा रिश्ता मजबूत नहीं…

 

 

Tags

govininkhabarUP Police Constable admit card 2024up police constable bhartiUP Police Constable Exam city slip 2024uppbpbयूपी पुलिस सिपाही भर्ती एडमिट कार्ड
विज्ञापन