नई दिल्ली: दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों की रैंकिंग 2025 में IISc, IIT दिल्ली और IIT मद्रास पिछड़ गए हैं। टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) की ओर से वर्ल्ड रेपुटेशन रैंकिंग 2025 की लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में भारत के चार विश्वविद्यालयों ने जगह बनाई है। लेकिन, गौर करने वाली बात यह है कि पिछले साल इसमें शामिल सभी भारतीय विश्वविद्यालय पिछली बार से रैंकिंग में काफी नीचे आ गए हैं।
वहीं, इस लिस्ट में पहली बार एक विश्वविद्यालय ने जगह बनाई है, जिसका नाम शिक्षा ‘ओ’ अनुसंधान है। इनके अलावा पिछली लिस्ट में IIT बॉम्बे का नाम था, लेकिन इस बार IIT बॉम्बे लिस्ट से बाहर हो गया है। भारतीय संस्थानों की बात करें तो इस लिस्ट में पहले स्थान पर भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) है, जिसकी वर्ल्ड रैंकिंग 201-300 के बीच है। पिछले साल इसकी रैंकिंग 101-125 थी।
दूसरे नंबर पर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली है, जिसकी विश्व रैंकिंग 201-300 के बीच है। पिछले साल यह 151-175वें स्थान पर था। तीसरे नंबर पर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास है, जिसकी विश्व रैंकिंग 201-300 के बीच है। पिछले साल यह 176-200वें स्थान पर था। Shiksha ‘O ‘ अनुसंधान ने चौथे स्थान पर प्रवेश किया है। पिछले साल यह सूची में शामिल नहीं था।
हार्वर्ड विश्वविद्यालय लगातार 14वें साल दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय रैंकिंग 2025 में पहले स्थान पर बना हुआ है। इसके बाद ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गया है, जिससे यह 2015 के बाद से ब्रिटेन में सर्वोच्च रैंक वाला संस्थान बन गया है। अमेरिकी विश्वविद्यालयों का दबदबा अमेरिकी विश्वविद्यालयों का इस रैंकिंग में दबदबा जारी है, जिसमें शीर्ष 10 में छह संस्थान शामिल हैं। चीन की सिंघुआ यूनिवर्सिटी ने आठवें स्थान पर अपना स्थान बनाए रखा, जबकि जापान की यूनिवर्सिटी ऑफ टोक्यो ने 10वां स्थान हासिल किया।
1 हार्वर्ड विश्वविद्यालय (संयुक्त राज्य अमेरिका)
=2 मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (संयुक्त राज्य अमेरिका)
=2 यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड (संयुक्त राज्य अमेरिका)
=4 स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय (संयुक्त राज्य अमेरिका)
=4 कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय (संयुक्त राज्य अमेरिका)
6 यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले (संयुक्त राज्य अमेरिका)
7 प्रिंसटन विश्वविद्यालय (संयुक्त राज्य अमेरिका)
8 सिंघुआ विश्वविद्यालय (चीन)
9 येल विश्वविद्यालय (संयुक्त राज्य अमेरिका)
10 यूनिवर्सिटी ऑफ टोक्यो (जापान)
यह भी पढ़ें:-