IIT रुड़की द्वारा आयोजित ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2025 का परिणाम आज यानि 19 मार्च को घोषित किया जाएगा। GATE 2025 परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से 16 फरवरी के बीच किया गया था। इस वर्ष परीक्षा कुल 30 टेस्ट पेपरों के लिए आयोजित की गई थी। वहीं आइए जानते है कि अभ्यर्थी अपना रिजल्ट कहा चेक कर सकते हैं.
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की द्वारा आयोजित ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2025 का परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपने रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in और goaps.iitr.ac.in पर देख सकते हैं।
1. सबसे पहले gate2025.iitr.ac.in वेबसाइट पर जाएं।
2. होमपेज पर “GATE 2025 रिजल्ट” लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें।
4. सबमिट करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
5. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।
GATE 2025 परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से 16 फरवरी के बीच किया गया था। इस वर्ष परीक्षा कुल 30 टेस्ट पेपरों के लिए आयोजित की गई थी। इससे पहले 27 फरवरी को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी, जिस पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 1 मार्च तक का समय दिया गया था। आपत्तियों के निपटारे के बाद आज परिणाम घोषित किए जाएंगे। साथ ही, कट-ऑफ स्कोर भी जारी किया जाएगा।
GATE 2025 का स्कोरकार्ड 28 मार्च को जारी किया जाएगा और यह तीन वर्षों तक वैध रहेगा। केवल वे उम्मीदवार जिन्हें परीक्षा में कट-ऑफ स्कोर से अधिक अंक प्राप्त होंगे, वे स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें, GATE 2025 के प्रत्येक पेपर का कुल स्कोर 100 अंकों का था। इसमें 15 अंक का जनरल एप्टीट्यूड (GA) सेक्शन और 85 अंक विषय-विशिष्ट प्रश्नों के लिए थे।
GATE स्कोर का उपयोग IITs, NITs, IIITs और IISc बैंगलोर जैसे प्रमुख संस्थानों में पीजी कोर्सेस में प्रवेश के लिए किया जाता है। साथ ही, सरकारी और निजी कंपनियों में भी GATE स्कोर के आधार पर नौकरियां दी जाती हैं।
ये भी पढ़ें: शाहरुख, सलमान समेत IPL 2025 में फिल्मी सितारों का लगेगा ताता, देखें पूरी लिस्ट