GATE 2024: गेट 2024 एग्जाम की रिस्पांस शीट हुई जारी, जानें कैसे करें चेक

नई दिल्लीः GATE 2024 एग्जाम में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय विज्ञान संस्थान बैंगलोर ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग या फिर GATE 2024 की रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। बता दें कि ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट IISC GATE की आधिकारिक वेबसाइट goaps.iisc.ac पर […]

GATE 2024
inkhbar News
  • February 17, 2024 6:37 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

नई दिल्लीः GATE 2024 एग्जाम में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय विज्ञान संस्थान बैंगलोर ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग या फिर GATE 2024 की रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। बता दें कि ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट IISC GATE की आधिकारिक वेबसाइट goaps.iisc.ac पर जारी की गई हैं।

बता दें कि GATE 2024 की परीक्षा तीन,चार, दस और ग्यारह फरवरी को आयोजित हुई थी। ये परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई थी। पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित हुई थी। इस दौरान GATE 2024 के नतीजे 16 मार्च को घोषित कर दिए जाएंगे। वहीं, परीक्षा का स्कोरकार्ड 23 मार्च 2024 को जारी किया जाएगा। इसके ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं।

ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले सभी अभ्यर्थी IISC GATE की आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in/goaps.iisc.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद उम्मीदवार होम पेज पर उपलब्ध GATE 2024 रिस्पांस शीट के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद सभी अभ्यर्थी अपना लॉगिन विवरण दर्ज कर उसको सबमिट करें।
  • उम्मीदवार की स्क्रीन पर अब रिस्पांस आ शीट आ जाएगी।
  • अब इस पेज को डाउनलोड(GATE 2024) कर इसकी हार्ड कॉपी निकाल लें।

ये भी पढ़ें- Microsoft कंपनी के कर्मचारियों को मिलती हैं शानदार सुविधाएं, वीडियो देखकर हो जाएंगे हैरान