Bihar Board 12th Result 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा 12वीं बोर्ड यानी इंटर परीक्षा के नतीजे आज जारी किए जाएंगे। बोर्ड द्वारा परीक्षा के नतीजे दोपहर 1.15 बजे जारी किए जाएंगे। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने जानकारी दी कि इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2025 के नतीजे कल 25.03.2025 को दोपहर 01:15 बजे शिक्षा मंत्री सुनील कुमार जारी करेंगे।
Bihar Board 12th Result 2025 आज होगा जारी
इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2025 का रिजल्ट interresult2025.com और interbiharboard.com पर उपलब्ध होगा। परीक्षा का रिजल्ट बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के मुख्य भवन सभागार में जारी किया जाएगा। पहले कहा जा रहा था कि परीक्षा के नतीजे 27 मार्च को जारी किए जाएंगे। वहीं, 10वीं बोर्ड के नतीजों के लिए 5 अप्रैल की तारीख बताई जा रही थी। अब बोर्ड ने आधिकारिक जानकारी दी है कि परीक्षा के नतीजे दोपहर 1.15 बजे जारी किए जाएंगे।
Bihar Board 12th Result 2025 कैसे देखें ?
अपना रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट interresult2025.com और interbiharboard.com पर जाएं। यहां आपको अपना रोल नंबर आदि की जानकारी भरनी होगी, जिसके बाद छात्र अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
12 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स हुए थे शामिल
इस साल 12वीं की परीक्षा में 12,92,313 छात्र शामिल हुए, जिनमें 6,41,847 छात्राएं और 6,50,466 छात्र थे। राज्य भर में 1677 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी। अब सभी छात्र अपने नतीजों का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, जो आज दोपहर में खत्म हो जाएगा