• होम
  • jammu and kashmir elections
  • जम्मू कश्मीर चुनाव: 100 करोड़ से अधिक संपत्ति वाले तीन उम्मीदवारों का क्या हुआ हाल!

जम्मू कश्मीर चुनाव: 100 करोड़ से अधिक संपत्ति वाले तीन उम्मीदवारों का क्या हुआ हाल!

जम्मू कश्मीर के चुनाव परिणामों में अब एक ठहराव दिखाई दे रहा है। नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस का गठबंधन 50 सीटों पर बढ़त बना रहा है, जबकि

Jammu Kashmir Election Results 2024
inkhbar News
  • October 8, 2024 6:02 pm Asia/KolkataIST, Updated 7 months ago

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के चुनाव परिणामों में एक ठहराव दिखाई दिया। नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस का गठबंधन 50 सीटों पर बढ़त बनाता नज़र आया, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थिति कमजोर होती नजर आई। इस चुनाव में कुछ उम्मीदवार ऐसे थे, जिनकी संपत्ति 100 करोड़ के पार थी। आइए जानते हैं कि उनमें से कौन जीता और कौन हार रहा है।

1. अल्ताफ बुखारी (सीट – चन्नापोरा)

संपत्ति: 165 करोड़ रुपये
स्थिति: हार

जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी के प्रमुख, सईद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी, चन्नापोरा सीट से चुनाव लड़ रहे थे। उनकी संपत्ति 165 करोड़ रुपये है। 11 राउंड की गिनती के बाद, बुखारी लगभग 8 हजार वोटों से पीछे चल रहे थे। उन्हें नेशनल कांफ्रेंस के मुश्ताक गुरू से मात मिलती दिखी।

2. तारीक हमीद कर्रा (सीट – सेंट्रल शालटेंग)

संपत्ति: 148 करोड़ रुपये
स्थिति: जीत

जम्मू कश्मीर कांग्रेस के अध्यक्ष, तारीक हमीद कर्रा, सेंट्रल शाल्टेंग सीट से चुनाव में हैं। उनकी संपत्ति 148 करोड़ रुपये है। 12 राउंड की गिनती के बाद, कर्रा करीब 18 हजार वोटों से आगे चल रहे थे और जीत गए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय उम्मीदवार मुहम्मद इरफान शाह थे, जबकि पीडीपी के अब्दुल कयूम भट्ट और अपनी पार्टी के जफ्फर हबीब डार पीछे चल रहे थे।

3. देवेंदर सिंह राना (सीट – नगरोटा)

संपत्ति: 126 करोड़ रुपये
स्थिति: जीत

भाजपा के देवेंदर सिंह राना नगरोटा सीट से चुनाव लड़ रहे थे। उनकी संपत्ति 126 करोड़ रुपये है। 16 राउंड की गिनती के बाद, राना 41 हजार वोटों से आगे चल रहे थे और जीत गए। नगरोटा में उनका मुकाबला नेशनल कांफ्रेंस के जोगिंदर सिंह और कांग्रेस के बलबीर सिंह से था।

 

ये भी पढ़ें: फ़ारूक़ अब्दुल्लाह की पार्टी ने किया कमाल, महबूबा मुफ़्ती को लगा बड़ा झटका

ये भी पढ़ें:नतीजों से पहले ही J-K में बीजेपी ने कर दिया खेला! LG के 5 विधायकों ने NC-कांग्रेस के उड़ाए होश