बेल के मौसम का इंतजार खत्म, खूब खाएं, जानें इसके करिश्माई फायदे

शिव आराधना का महापर्व महाशिवरात्रि जल्द ही आने वाला है। शिव भक्त महाशिवरात्रि के त्योहार का बेसब्री से इंतजार करते हैं। यह त्योहार फाल्गुन माह में मनाया जाता है। इस पावन अवसर पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विधान है।

Benefits of the bael
inkhbar News
  • February 21, 2025 10:40 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 month ago

नई दिल्ली : महाशिवरात्रि के दिन बेल के पत्ते और बेल फल चढ़ाने की भी विशेष परंपरा है। कहा जाता है कि भगवान शिव को बेल के पत्ते बहुत पसंद हैं और इसे चढ़ाने से वे जल्दी प्रसन्न होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पूजा में इस्तेमाल होने वाले बेल के पत्ते और बेल का फल सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। ऐसे में आइए जानते हैं बेल के अद्भुत स्वास्थ्य लाभों के बारे में।

डायबिटीज में फायदेमंद

बेल के पत्तों और फलों का सेवन डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकता है। बेल के पत्तों और फलों का सेवन ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह शरीर में इंसुलिन की मात्रा को प्राकृतिक रूप से संतुलित करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी बूस्टर

बेल के पत्तों और फलों का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। बेल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। यह मौसमी संक्रमण से बचाने में भी मददगार है।

त्वचा को बनाए चमकदार

बेल के पत्तों और फलों को खाने से त्वचा में चमक आती है। बेल में मौजूद विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को अंदर से साफ रखते हैं और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते हैं। इससे त्वचा प्राकृतिक रूप से चमकती है।

डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक से बचाव

गर्मियों में शरीर में पानी की कमी और हीट स्ट्रोक का खतरा रहता है। ऐसे में बेल का जूस शरीर को हाइड्रेट रखता है और ठंडक पहुंचाता है।

पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है

आपको बता दें, बेल के पत्तों और फलों को खाने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। बेल में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पेट की समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करते हैं। यह कब्ज, अपच और गैस जैसी समस्याओं को कम करता है। गर्मियों में पेट को ठंडक पहुंचाने के लिए बेल का जूस एक बेहतरीन उपाय है।

 

यह भी पढ़ें :-

Pink Tax के बारे में महिलाएं जरूर जानें, इसके आड़ में कटी जा रही है जेब

ये जानकारी ड्राइविंग स्कूल में भी नहीं दी जाती, 99 % लोग हैं इस से अनजान

पाकिस्तान भारत को आंख दिखाना बंद कर दे, नहीं तो घुसकर मारेंगे, सर्वे में लोगों ने पाक को दिखाई औकात

पाकिस्तान भारत को आंख दिखाना बंद कर दे, नहीं तो घुसकर मारेंगे, सर्वे में लोगों ने पाक को दिखाई औकात

पहले चुपचाप शादी की… अब पति से जलन क्यों तापसी ?