आखों की रोशनी को कमज़ोर होने से बचाने के लिए दिनचर्या में शामिल करें यह उपाय

नई दिल्ली: आंखें हमारे शरीर का एक अनमोल हिस्सा हैं. इसकी मदद से हम इस खूबसूरत दुनिया को देख पाते हैं। वहीं टेक्नोलॉजी और उपकरणों के बढ़ते उपयोग ने हमारी आंखों पर भी प्रभाव पढ़ता है. इस कारण हमारी आंखों की रोशनी कम उम्र में ही कमजोर होने लगी है। मोबाइल, लैपटॉप और कंप्यूटर का अत्यधिक उपयोग इसके मुख्य कारण है। आयुर्वेद में आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं. बादाम और सौंफ का नियमित सेवन काफी लाभकारी माना गया है।

आंखों की देखभाल के लिए उपाय:

1. बादाम और सौंफ का सेवन: आयुर्वेद के अनुसार, बादाम और सौंफ आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इनका सेवन करने से आंखों की कमजोरी दूर होती है और रोशनी में सुधार होता है। इससे नाइटालोपिया समस्या भी नहीं होती।

2. नंगे पांव घास पर चलना: रोज सुबह 4 से 5 बजे के बीच नंगे पांव घास पर चलना आंखों के लिए फायदेमंद है। इससे आंखों पर चश्मे का नंबर कम हो सकता है और रोशनी तेज हो सकती है।

3. अनुलोम-विलोम: हर दिन 10 से 15 मिनट तक अनुलोम-विलोम करना आंखों की सेहत के लिए अच्छा होता है। इसके साथ ही, रोज 15 मिनट की वॉक भी आंखों की रोशनी को बेहतर बना सकती है।

4. गुलाबजल और आंवले के पानी से धोना: सुबह के समय गुलाबजल और आंवले के पानी से आंखों को धोने से आंखों की रोशनी में सुधार आता है।

5. सरसों के तेल से तलवों की मालिश: रात को सोने से पहले सरसों के तेल से तलवों की मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और आंखों की रोशनी में सुधार होता है।

इन सभी उपायों को अपनाकर आप अपनी आंखों की रोशनी को मजबूत कर सकते हैं और उन्हें स्वस्थ रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Home Tips: बरसात में सूखा है तुलसी का पौधा? आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

Tags

Eyes ProtectionEyesightEyesight TestHealth NewsHow to improve eyesightlifestyleआंखों की देखभालआंखों की रोशनी कैसे सुधारेंइनखबर
विज्ञापन