नई दिल्ली। घर में पके खाने को अक्सर लोग हेल्दी मानते हैं। लेकिन क्या आपको जानते हैं घर पर बना खाना भी अनहेल्दी हो सकता है। जी हां, घर का खाना हमेशा पौष्टिक नहीं होता। आइए जानते हैं किचन में रखी ऐसी 5 चीजों के बार में जो आपके शरीर में धीमे जहर जैसा काम करती है।
छोले भटूरे और मोमोज खाए के बिना तो आजकल लोगों का दिन ही नहीं कटता। लेकिन मैदे से बनने वाले ये स्वादिष्ट व्यंजन आपको गंभीर बीमारियां दे सकती हैं। मैदा आपके लिए पाचन संबंधी समस्याएं जैसे कब्ज, अपच, पेट फूलना और यहां तक कि सीलिएक रोग भी पैदा कर सकता है।
अधिक तेल के सेवन से हार्ट अटैक, स्ट्रोक, ब्रेस्ट/ओवेरियन कैंसर, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, अस्वस्थ वजन और जोड़ों के दर्द समेत कई अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
सब्जियों से लेकर स्नैक्स तक, नमक के बिना सब कुछ फीका लगता है। रसोई में मौजूद इस एक तत्व का अगर ज्यादा सेवन किया जाए तो यह आपकी सेहत के लिए धीमा जहर बन सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि नमक में सोडियम होता है, जिसका अधिक सेवन ब्लड प्रेशर लेवल को प्रभावित करके हृदय रोग और स्ट्रोक के खतरे को बढ़ा सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, एक व्यक्ति को रोजाना 5 मिलीग्राम से कम सोडियम का सेवन करना चाहिए।
अधिक मात्रा में सफेद ब्रेड का सेवन करने से लोगों में कोलेस्ट्रॉल और अपच की समस्या हो सकती है। सफेद ब्रेड रिफाइंड आटे से बनती है जिसमें फाइबर, विटामिन और मिनरल की कमी होती है। इसके नियमित सेवन से वजन बढ़ सकता है और पेट संबंधी बीमारियां हो सकती हैं।
चीनी का अधिक सेवन शरीर में धीमे जहर का काम करता है। चीनी को बनाते समय इसे काफी हद तक रिफाइंड किया जाता है, जिससे इसमें मौजूद सभी जरूरी पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। इसमें मौजूद अतिरिक्त कैलोरी ब्लड शुगर बढ़ा सकती है। इसके अलावा इसमें मौजूद अतिरिक्त कार्बोहाइड्रेट्स मोटापे का कारण भी बन सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः- महाकुंभ के 39वें दिन संगम में श्रद्धालुओं की भीड़ बरकरार, 57 करोड़ लोगों ने लगाई डुबकी