बड़ा गुणकारी है छोटा सा दिखने वाला खजूर, जानिए लाभ

नई दिल्ली: खजूर छोटा सा दिखने वाला मीठा और पौष्टिक फल है। लोग सुखाकर मेवे की तरह भी इसको खाते हैं, जिसे छुआरा कहते हैं। जानिए इसके अनोखे हेल्थ बेनिफिट।

हेल्दी रहने के लिए लोग अच्छी डाइट और लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं, शरीर के लिए सेहतमंद खाना बहुत जरूरी होता है। हमारे आसपास ऐसे कई फल और सब्जियां मौजूद होती हैं जिनके रोजाना सेवन मात्र से ही आप बड़ी-बड़ी परेशानियों से राहत पा सकते हैं। जैसे की खजूर, खजूर बेहद गुणकारी और कम दाम में मिलने वाला ऐसा फूड आइटम है जो आपको बीमारियों से बचाता है और स्वस्थ रखता है।

-खजूर एक पौष्टिक फल है। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और विटामिंस भरपूर मात्रा में पाई जाती है।

– ⁠खजूर आपको तुरंत एनर्जी देने में मदद करता है। रोज सुबह खाली पेट 4-5 खजूर के सेवन से शरीर स्ट्रांग बनेगा।

-रोज खाली पेट खजूर खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व आपको रोगों से लड़ने में मदद करेगा।

-खजूर कॉपर, सेलेनियम और मैग्नीशियम से भरपूर है, इसे रोजाना सुबह खाने से आपकी हड्डियां मजबूत होंगी और मेटाबॉलिज्म भी मजबूत होगा।

-खजूर खाने से पीरियड पेन में भी राहत मिलती है। महिलाओं को इस समय खजूर जरूर खाना चाहिए। वैसे तो लड़कियों के लिए सूखा छुआरा ज्यादा लाभदायक माना जाता है।-खजूर के रोजाना सेवन से पाचन संबंधी समस्याएं भी नहीं होती है, जिनको गैस, एसिडिटी की परेशानी रहती है, उन्हें खाली पेट खजूर खाना चाहिए।

-खजूर खाने का सबसे सही तरीका है खाली पेट, आप रोज सुबह खाली 4-5 खजूर खा सकते हैं। कुछ लोग इसे दूध के साथ मिलाकर भी खा सकते हैं। अगर छुआरे खाना पसंद करते हैं तो इन्हें रात को पानी में भिगोकर रख दें, अगले दिन सुबह खाएं।

Also Read…

एक महीने चाय-कॉफी पीने से करेंगे परहेज तो शरीर में दिखेंगे कई बदलाव

Tags

benefits of datesdates benefits for bonesdates benefits for healthhealthIN KHABARkhajur
विज्ञापन