September 19, 2024
  • होम
  • लिवर डैमेज के रात में दिख सकते हैं 5 लक्षण, जानें कब हो जाएं सावधान

लिवर डैमेज के रात में दिख सकते हैं 5 लक्षण, जानें कब हो जाएं सावधान

  • WRITTEN BY: Anjali Singh
  • LAST UPDATED : August 11, 2024, 3:28 pm IST

नई दिल्ली: आजकल की खराब जीवनशैली का सीधा असर हमारे शरीर पर पड़ता है। गलत खानपान, बिगड़ा हुआ सोने-जागने का रूटीन, और धूम्रपान जैसी आदतें हमारी सेहत को बुरी तरह प्रभावित करती हैं। इन्हीं आदतों की वजह से लिवर डैमेज का खतरा बढ़ता जा रहा है। लेकिन अगर लिवर की समस्या के शुरुआती संकेतों को पहचान लिया जाए, तो इस खतरनाक बीमारी से बचा जा सकता है। लिवर डैमेज के कुछ लक्षण रात में दिख सकते हैं, जिन्हें अनदेखा नहीं करना चाहिए।

1. पेट में दर्द

लिवर खराब होने पर पेट में दर्द होने लगता है। जब लिवर की कार्यक्षमता कम हो जाती है, तो उसका आकार बढ़ने लगता है, जिससे लिवर पर प्रेशर बढ़ता है और दर्द होता है। अगर आपको रात में पेट में दर्द महसूस हो, तो यह लिवर की खराबी का संकेत हो सकता है।

2. स्किन में खुजली

अगर रात के समय स्किन में खुजली, इरिटेशन या रैशेज जैसी समस्याएं हो रही हैं, तो यह लिवर में किसी गड़बड़ी का संकेत हो सकता है। इन समस्याओं को नजरअंदाज न करें, क्योंकि यह स्थिति गंभीर हो सकती है।

3. चक्कर, उल्टी-मतली

रात में अगर आपको जी मिचलाने या उल्टी जैसा महसूस हो, तो यह भी लिवर डैमेज का संकेत हो सकता है। इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए, क्योंकि इसमें देरी करना खतरनाक हो सकता है।

4. पेशाब का रंग बदलना

लिवर डैमेज होने पर शरीर में बिलीरूबिन का लेवल बढ़ जाता है, जिससे पेशाब का रंग गाढ़ा पीला हो जाता है। अगर आपको यह लक्षण नजर आए, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

5. पैरों में सूजन

रात के समय अगर पैरों के निचले हिस्सों में सूजन हो रही है, तो यह लिवर की समस्या का संकेत हो सकता है। ज्यादा सूजन और दर्द को अनदेखा न करें और तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं। इन लक्षणों को पहचान कर समय रहते सावधानी बरतें और लिवर को गंभीर समस्याओं से बचाएं।

 

ये भी पढ़ें: किडनी को स्वस्थ रखने के लिए कितना पानी पीना चाहिए? जानिए हेल्थ एक्सपर्ट की राय

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन