• होम
  • headlines
  • Russia Ukraine War: यूक्रेन पर हमले के बाद सीज़ हुई पुतिन की संपत्ति

Russia Ukraine War: यूक्रेन पर हमले के बाद सीज़ हुई पुतिन की संपत्ति

Russia Ukraine War नई दिल्ली, यूक्रेन और रूस के युद्ध (Russia Ukraine War) के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है जिसके मुताबिक यूरोपीय संघ (EU) ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) और विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Sergeĭ Viktorovich Lavrov) की संपत्तियों को जब्त (Freeze) करने की मंजूरी दी है. राष्ट्रपति पुतिन की […]

Russia Ukraine War
inkhbar News
  • February 26, 2022 11:23 am Asia/KolkataIST, Updated 3 years ago

Russia Ukraine War

नई दिल्ली, यूक्रेन और रूस के युद्ध (Russia Ukraine War) के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है जिसके मुताबिक यूरोपीय संघ (EU) ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) और विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Sergeĭ Viktorovich Lavrov) की संपत्तियों को जब्त (Freeze) करने की मंजूरी दी है.

राष्ट्रपति पुतिन की संपत्तियां की जाएंगी ज़ब्त

यूक्रेन और रूस के युद्ध (Ukraine Russia War) के बीच खबर है कि यूरोपीय संघ (EU) ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की संपत्तियों को जब्त करने का मन बना लिया है. इस फैसले को यूरोपीय संघ की ओर से बड़ी कार्रवाई बताया जा रहा है. इसके अलावा भी रूसी राष्ट्रपति पुतिन (Vladimir Putin) पर कई प्रतिबन्ध लगाने के निर्देश हैं. बता दें कि लातविया के विदेश मंत्री की और से यह जानकारी दी गई है. रूसी राष्ट्रपति पुतिन और विदेश मंत्री लावरोव (Sergeĭ Viktorovich Lavrov) की संपत्तियों को जब्त करने के निर्णय का मतलब है कि अब पश्चिमी देश यूक्रेन पर रूस के हमले (Ukraine Russia War) और यूरोप में एक बड़े युद्ध को रोकने के लिए आगे बढ़ चले हैं.

लातविया के विदेश मंत्री ने दी जानकारी

बता दें कि लातविया के विदेश मंत्री एड्गर्स रिनकेविक्स की ओर से ट्वीट कर बताया कि (EU) के विदेश मंत्रियों ने प्रतिबंध लगाने के दूसरे पैकेज को भी मंजूरी दी है और जिन संपत्तियों को फ्रीज किया गया उनमें रूस के राष्ट्रपति (Vladimir Putin) और विदेश मंत्री (Sergeĭ Viktorovich Lavrov) की संपत्ति शामिल है. उन्होंने कहा इसके अलावा कि ईयू (EU) प्रतिबंधों के अन्य पैकेज की भी तैयारी की ओर आगे बढ़ रहा है.

यह भी पढ़ें:

Ukraine Russia war: UNSC में रूसी हमले पर मतदान, चीन और भारत ने बनाई दूरी