मसाज पार्लर खोलते समय इन बातों का जरुर ख्याल रखें, गिरफ्तारी से बच सकते है आप

नई दिल्ली : कई लोग अपने शरीर की थकान को मिटने के लिए मसाज पार्लर में जाकर थैरेपी लेते हैं। इससे न केवल स्ट्रेस कम होता है बल्कि थकान भी खत्म हो जाती है। वहीं हमने मसाज पार्लर की आड़ में गैरकानूनी काम होनी की खबरों भी सुनाई देती हैं। ऐसे में मसाज पार्लर खोलने के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं। जिनका पालन करना जरुरी होता हैं। यदि कोई भी मसाज पार्लर का मालिक ऐसा नहीं करता है तो उसे कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है। ऐसे में चलिए वो नियम जानते हैं।

मसाज पार्लर

ताले नहीं लगाने चाहिए

मसाज पार्लर

नियमों के अनुसार स्पा और मसाज पार्लर में ताले नहीं लगाए जा सकते, यानी कि आप दरवाज़ा बंद करके यहाँ कोई सेवा नहीं दे सकते और न ही ले सकते हैं। इसका मतलब है कि जब तक मसाज पार्लर में सेवा चल रही है, तब तक उसका दरवाज़ा बंद नहीं किया जा सकता। इसके अलावा स्पा और मसाज पार्लर के गेट के अंदर की तरफ़ कोई चेन आदि भी नहीं होनी चाहिए, जिससे कि गेट को अंदर से बंद किया जा सके। यह मसाज पार्लर खोलने के नियमों के विरुद्ध है।

टाइमिंग तय होनी चाहिए

मसाज पार्लर

कामकाजी घंटों के दौरान मसाज पार्लर के सभी गेट खुले रहने की अनुमति है। साथ ही, पार्लर के पास वहां आने वाले सभी ग्राहकों की आईडी और अन्य सभी विवरण होने चाहिए। स्पा सेंटर का समय भी तय होना चाहिए, यानी उन्हें सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक ही खोला जा सकता है।

सीसीटीवी कैमरा जरूरी

मसाज पार्लर

नियम में यह भी कहा गया है कि मसाज पार्लर में सीसीटीवी कैमरा होना जरूरी है, यानी बिना सीसीटीवी कैमरे के मसाज पार्लर नहीं चलाया जा सकता। अगर आप भी वहां जा रहे हैं, तो इस बात का खास ख्याल रखें। साथ ही, मसाज पार्लर के संचालक को पिछले 3 महीने की रिकॉर्डिंग अपने पास सुरक्षित रखनी जरूरी है। ताकि जरूरत पड़ने पर प्रशासन द्वारा जांच के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सके।

सेक्शन अलग-अलग होने चाहिए

मसाज पार्लर

नियमों के मुताबिक, मसाज पार्लर में पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग स्पा सेक्शन होने चाहिए। साथ ही, उनकी एंट्री भी अलग-अलग होनी चाहिए। उनमें किसी भी तरह का इंटर-कनेक्शन नहीं होना चाहिए। पुलिस-प्रशासन किसी भी समय मसाज पार्लर पर जाकर जांच कर सकता है और किसी भी नियम का उल्लंघन होने पर मसाज पार्लर संचालक को गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

 

यह भी पढ़ें :-

 

गया में पिंडदान का इतना महत्व क्यों है, पितरों की आत्मा के लिए कैसे बना मुक्ति का मार्ग?

Tags

inkhabarinkhabar HINDI NEWSlife stylemassage parlorsspas
विज्ञापन