• होम
  • general knowledge
  • दुनिया का सबसे महंगा चुनवा, जानें कितना खर्च होता हैं

दुनिया का सबसे महंगा चुनवा, जानें कितना खर्च होता हैं

नई दिल्ली: दुनिया भर में होने वाले चुनावों का खर्च अक्सर सुर्खियों में रहता है, लेकिन कुछ चुनावों का खर्च इतना ज्यादा होता है कि वे हर बार चर्चा का विषय बन जाते हैं। भारत का आम चुनाव 2024 इस मामले में एक बेहतरीन उदाहरण है। इस चुनाव ने न सिर्फ अपने राजनीतिक महत्व बल्कि […]

दुनिया का सबसे महंगा चुनवा, जानें कितना खर्च होता हैं
inkhbar News
  • September 18, 2024 11:15 pm Asia/KolkataIST, Updated 7 months ago

नई दिल्ली: दुनिया भर में होने वाले चुनावों का खर्च अक्सर सुर्खियों में रहता है, लेकिन कुछ चुनावों का खर्च इतना ज्यादा होता है कि वे हर बार चर्चा का विषय बन जाते हैं। भारत का आम चुनाव 2024 इस मामले में एक बेहतरीन उदाहरण है। इस चुनाव ने न सिर्फ अपने राजनीतिक महत्व बल्कि खर्च के मामले में भी रिकॉर्ड कायम किया है। आइए आज जानते हैं कि दुनिया के सबसे महंगे चुनाव में कितना खर्च हुआ।

सबसे महंगा चुनाव

भारत में होने वाले चुनाव दुनिया के सबसे महंगे चुनाव होते हैं। इस दौरान राजनीतिक दल पानी की तरह पैसा बहाते हैं। अगर ग्राम पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक का खर्च जोड़ दिया जाए तो यह 10 लाख करोड़ रुपये को पार कर जाता है। सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज के मुताबिक इस बार लोकसभा चुनाव में करीब 1.35 लाख करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

चुनाव आयोग के आंकड़ों पर गौर करें तो पता चलता है कि देश में मतदाताओं की संख्या करीब 96.6 करोड़ है। इस लिहाज से चुनाव में होने वाले कुल खर्च की तुलना में एक वोट की कीमत करीब 1,400 रुपये होगी। इस लिहाज से इन चुनावों को सबसे महंगा चुनाव माना गया है।

ज्यादा हुआ था खर्च

भारत में हर बार चुनावों में खर्च बहुत ज्यादा होता है। 2019 के लोकसभा चुनाव में कुल खर्च 55 से 60 हजार करोड़ रुपए था। इस तरह इस बार चुनावों में दोगुने से भी ज्यादा पैसा खर्च हुआ है। अमेरिका में भी साल 2020 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में करीब 1.20 लाख करोड़ रुपए खर्च हुए थे। इस लिहाज से भारत में लोकसभा चुनाव अमेरिका से भी ज्यादा महंगे हैं।

 

यह भी पदों :-

वन नेशन वन इलेक्शन प्रस्ताव को मोदी कैबिनेट से मिली मंजूरी, शीतकालीन सत्र में पेश होगा बिल