Inkhabar logo
Google News
YRKKH : अभिमन्यु रख रहा है अक्षरा का बहुत ज्यादा ध्यान, परेशान हो गई अक्षु

YRKKH : अभिमन्यु रख रहा है अक्षरा का बहुत ज्यादा ध्यान, परेशान हो गई अक्षु

मुंबई: YRKKH Written Update: आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभिमन्यु, अक्षरा का बहुत ध्यान रखता है। अक्षरा भी खुद पर बहुत ध्यान देती है। वहीं आरोही अपनी दोस्त से बात कर रही होती है। आरोही कहती है कि वो कब तक झूठी प्रेग्नेंसी का नाटक करेगी। आरोही अक्षरा के बारे में सोचती है और कहती है कि वो फिर से उससे आगे निकल गई। आरोही फ़ोन पर बात कर रही होती है और वो गुस्से में कुशन फेंकती है। तभी वो कुशन शेफाली पकड़ लेती है। वो आरोही से पूछती है कि वो इतने गुस्से में क्यों है? आरोही कहती है कि प्रेग्नेंसी में तो ये सब होता ही है है। शेफाली को शक होता है कि आखिर आरोही फ़ोन पर क्या बात कर रही थी।

अक्षरा का ध्यान रख रहा है अभिमन्यु

अभिमन्यु अक्षरा से कहता है कि उसका कुछ जंक फ़ूड खाने का मन कर रहा है। अक्षरा कहती है हाँ। फिर वो कहती है कि अभिमन्यु बाहर का खाना खा सकता है लेकिन वो तो फल खाएगी। अभिमन्यु अक्षरा को कहता है कि वो ऐसे टेस्ट लेता रहेगा। वो कहता है कि उन्हें 200% ध्यान देना है।

परेशान हुआ अभिमन्यु

अक्षरा अभिमन्यु से परेशान हो जाती है क्योंकी वो उसका कुछ ज्यादा ही ध्यान रख रहा होता है। अक्षरा म्यूजिक रिकॉर्डिंग के बारे में सोचती है। अभिमन्यु म्यूजिक रिकॉर्डिंग की व्यवस्था बिरला हाउस में कर लेता है। अक्षरा, अभिमन्यु के इस फैसले से बहुत खुश होती है। अक्षरा वाशरूम में गाना सुन रही होती है, अभिमन्यु अक्षरा को बार-बार आवाज लगाता है लेकिन अक्षरा ने कानों में हैडफ़ोन लगाए हुए होते हैं। उसे बहुत देर बाद अहसास होता है कि कोई उसे आवाज दे रहा है। अभिमन्यु अक्षरा के लिए बहुत परेशान हो जाता है। अक्षरा गेट खोलती है और बताती है कि वो ठीक है। अभिमन्यु कहता है अब से वो वाशरूम का गेट नहीं लगाएगी और स्पीकर पर गाने सुनेगी ना कि लीड से।

गोयनका हाउस में अक्षरा की एंट्री

वहीं गोयनका हाउस में सब अक्षरा और आरोही के लिए लड्डू बना रहे होते हैं। गोयनका कहते हैं क्यों न वो अक्षरा और आरोही को कुछ दिनों के लिए गोयनका हाउस में बुला ले। मंजिरी, अक्षरा-आरोही से पूछती है कि अगर वो जाना चाहते हैं तो जा सकते हैं। अक्षरा कहती है कि उसे जाना है। अभिमन्यु अक्षरा को मना करता है। लेकिन अक्षरा नहीं मानती है और गोयनका हाउस चली जाती है। गोयनका हाउस में अक्षरा जाते ही सबसे डिमांड करने लगती है, जिसके बाद सब हंसने लगते हैं। अभिमन्यु अक्षरा के लिए परेशान हो रहा होता है।

 

Chandigarh University MMS: बाथरूम में छात्राओं का वीडियो बनाने वाली लड़की कौन है? जानिए मामले से जुड़ी हर बात

Mohali MMS Scandal: पुलिस का बड़ा खुलासा- आरोपी लड़की ने सिर्फ अपना ही वीडियो बनाया, किसी और का नहीं

Tags

aladdinaladdin naam toh suna hogaamazon primeamitabh bachchanColorscolors tvdisney+hotstarkaun banega crorepatiKBCkundali bhagyamohsin khannetflixpinjara khubsurti kashivani joshisony sabsony tvStar Plustvyeh rishta kya kehlata haiyeh rishta kya kehlata hai full episodeyeh rishta kya kehlata hai full episode todayyeh rishta kya kehlata hai new promoyeh rishta kya kehlata hai today episodeyrkkhzee tv
विज्ञापन