• होम
  • मनोरंजन
  • YRKKH: तलाक के बाद आमने-सामने टकराए अभि और अक्षु, नील और आरोही का सच आया सामने

YRKKH: तलाक के बाद आमने-सामने टकराए अभि और अक्षु, नील और आरोही का सच आया सामने

मुंबई: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अक्षरा और अभिमन्यु की दूरी दिन-प्रतिदिन बढ़ती नजर आ रही है। पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अक्षरा, तलाक के पेपर में साइन कर लेती है। साथ ही […]

yrkkh
inkhbar News
  • October 3, 2022 4:24 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

मुंबई: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अक्षरा और अभिमन्यु की दूरी दिन-प्रतिदिन बढ़ती नजर आ रही है। पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अक्षरा, तलाक के पेपर में साइन कर लेती है। साथ ही अक्षरा, अभिमन्यु को मंगलसूत्र वापस लौटा देती है। एक दूसरे का सारा समान लौटा देते हैं। दोनों इस बात से टूट जाते हैं। अक्षरा और अभिमन्यु एक-दूसरे से बात करते हैं और अपने सभी पलों को भी लौटाने को कहते हैं। वे दिल खोलकर एक-दूसरे पर चिल्लाते हैं।

आज का एपिसोड

आज के एपिसोड में दिखाया जाता है कि अक्षरा और अभि एक दूसरे से दूर होकर पूरी तरह से टूट गए है। दोनों एक दूसरे की याद में खुलकर रो तक नहीं पाते हैं। अपने दर्द को कम करने के लिए दोनों मीठा खाते हैं। वो इतनी चॉक्लेट खाने लग जाते हैं कि उनके परिवार वालों को उनकी चिंता होने लगती है। उसके बाद रात होती है और अक्षरा और अभि एक दूसरे के घर पहुंचते है। वहां अक्षरा बिरला हाउस से चिल्ला-चिल्लाकर अभिमन्यु को बुलाती है और वहां अभि अक्षरा को बुलाता है। दोनों वहीँ एक दूसरे का इंतजार करते-करते सो जाते है। सुबह होती है, अक्षरा की नींद खुलती है वो कहती है मेरी स्वीट डिश किस से बदल गई। वो कहती है अगर उसे यहां अभिमन्यु ने देख लिया तो उसे लगेगा मैं उसके बिना जी नहीं सकती।

वहीं अभि की भी आंख खुलती है और वो भी किसी के उसे देखने से पहले यहां से जाने के बारे में सोचता है। परिवार वालों को चिंता होती है कि आखिर अक्षरा कहां चली गई। तभी अक्षरा फाइल का कुछ काम कर रही होती है। वहां अभी भी काम कर रहा होता है। दोनों के घरों में नवरात्रि की तैयारी की जा रही है। अक्षरा मनीष और कायरव को जेल से छुड़ाने की कोशिश में लग जाती है। दूसरी ओर आरोही अपने बॉयफ्रेंड से बात करती है।

प्रीकैप

कल के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अखिलेश नील को गोयनका के घर लेकर आता है। अक्षरा ने कारण पूछा। अभिमन्यु नील का इंतजार कर रहा होता है। नील आरोही को देखता है। तभी अक्षरा को दोनों पर शक हो जाता है।

 

 

Mahatma Gandhi Jayanti 2022: महात्मा गांधी की 153वीं जयंती आज, देश कर रहा है बापू को नमन

Navratri 2022: महाष्टमी के दिन कैसे करें महागौरी की पूजा अराधना, जाने पूजा की पूरी विधि