September 8, 2024
  • होम
  • YRKKH : मंजिरी की वजह से अक्षरा की जिंदगी में आएगा तूफ़ान, अभिनव देगा साथ

YRKKH : मंजिरी की वजह से अक्षरा की जिंदगी में आएगा तूफ़ान, अभिनव देगा साथ

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : April 3, 2023, 3:32 pm IST

मुंबई: ये रिश्ता क्या कहलाता है: आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीर की सर्जरी होने के बाद अक्षरा उसे बताती है कि वो उदयपुर जाने वाले है। ये खबर सुनकर अभीर बेहद खुश होता है। अक्षरा, अभिनव और अभीर उदयपुर के लिए रवाना हो जाते हैं। वहीं अभिमन्यु, आरोही और रूही भी पिकनिक के लिए निकल जाते हैं। तभी अभीर को अभिमन्यु दिखता है। वो उसे देखकर चिल्लाने लगता है। अक्षरा अभीर से पूछती है कि वो अभिमन्यु का नाम क्यों ले रहा है।

उदयपुर पहुंचे अक्षरा-अभिनव

अभिमन्यु को लगता है कि कोई उसे बुला रहा है। आरोही अभिमन्यु से कहती है वो उसे परेशान लग रहा है। अक्षरा उदयपुर पहुंच जाती है। सभी अभीर के लिए दुखी होते हैं। मनीष अक्षरा से नाराज होता है क्योंकि उसने उनसे ये सारी बातें छिपाकर रखी हुई थी। मनीष अक्षरा को खूब डांट लगाता है। वहीं कायरव कहता है कि अभीर का इलाज अभिमन्यु नहीं करेगा। वो किसी और डॉक्टर से उसका चेकअप कराएगा। अक्षरा कहती है कि अभिमन्यु ही अभीर का इलाज करेगा।

मंजिरी का आया गुस्सा

अभिमन्यु अपने साथ सीक्रेट फ़ोन रखता है और कहता है कि एक डॉक्टर कभी भी अपने काम को नहीं छोड़ सकता है। वहीं वह रूही के साथ बहुत मस्ती करते है। रूही अभिमन्यु से फोटो खींचवाने के लिए कहती है। वहां अभिनव को पता चलता है कि अभिमन्यु उदयपुर में नहीं है और उसको फ़ोन भी नहीं कर सकते हैं। वो मंजिरी को फ़ोन मिलाता है और बताता है कि वो उदयपुर में है। इतना सुनकर मंजिरी फ़ोन कट कर देती है। मंजिरी बहुत ज्यादा गुस्से में होती है।

मनीष से अक्षरा ने मांगी माफ़ी

अक्षरा मनीष से माफ़ी मांगती है। अक्षरा की बातें सुनकर मनीष का गुस्सा खत्म हो जाता है। वो अक्षरा से कहता है कि वह अभीर का इलाज अभिमन्यु से करा रही है। इस वजह से आरोही की जिंदगी में कुछ भी गलत नहीं होना चाहिए। अक्षरा मनीष से कहती है कि ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है। अभिनव गोयनका को बताता है कि उसने मंजिरी को फ़ोन किया था। तभी मंजिरी गोयनका हाउस में आकर अक्षरा पर चिल्लाती है।

 

Adipurush Poster: ‘आदिपुरुष’ के नए पोस्टर में राम, सीता और लक्ष्मण के लुक पर उठे सवाल

2024 लोकसभा चुनाव में विपक्ष की भूमिका पर ममता बनर्जी का बड़ा बयान-” सबको एक होना होगा “

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन