YRKKH : अभिमन्यु को पता चल गई सच्चाई, अक्षरा से पूछे कई सवाल

मुंबई: आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभिनव अक्षरा को बताता है कि उसने मंजिरी को फ़ोन किया था। तभी मंजिरी बिरला हाउस पहुंच जाती है। मंजिरी अक्षरा से कहती है कि वो झूठ बोलती है। वो उसका सम्मान देने का नाटक करता है। मंजिरी अक्षरा से कहती है कि वो अभिमन्यु को बर्बाद करने फिर से उदयपुर आ गई है। मंजिरी कहती है पिछली बार उसकी वजह से अभिमन्यु की जान खतरे में थी। अक्षरा मंजिरी से कहती है कि वो अभिमन्यु से मिलने नहीं बल्कि डॉक्टर से मिलने आई है। वो मंजिरी को बताती है कि अभीर के दिल में छेद है। मंजिरी चौंक जाती है।

अभीर की सर्जरी नहीं करेगा अभिमन्यु

अक्षरा मंजिरी के हाथ जोड़ती है और कहती है कि उसकी अभिमन्यु से बात करनी है। इसलिए वो रिसोर्ट में फ़ोन करके अभिमन्यु को बुला ले। अक्षरा मंजिरी से कहती है वो प्लीज अभिमन्यु को बुला ले। अक्षरा मंजिरी को मां कहकर बुलाती है। लेकिन मंजिरी चली जाती है। अक्षरा हिम्मत हार जाती है। अक्षरा कहती है कि वो अभिमन्यु को अक्षरा की सर्जरी नहीं करने देगी।

रोती रही मंजिरी

अक्षरा को अभीर की चिंता होती है।वह अक्षरा से कहता है कि वो अभिमन्यु से भी अच्छे डॉक्टर से अभिमन्यु का इलाज कराएगा। मंजिरी परेशान होती है.. वो सोचती है कि अभिमन्यु को कॉल करे या नहीं। मंजिरी रोती रहती है। डॉक्टर्स अभिनव से कहता है कि जल्दी उसका इलाज कराना पड़ेगा। तभी अभीर की तबियत खराब हो जाती है। अक्षरा-अभिनव परेशान हो जाते हैं।

अक्षरा करेगी अभिमन्यु को फ़ोन

अभिमन्यु रोहन से कहता है कि बिरला हॉस्पिटल में उसकी जरूरत तो नहीं है। अभिमन्यु रूही के साथ मस्ती करता है। आरोही बहुत खुश होती है। कायरव भी अभीर के लिए डॉक्टर ढूंढ रहा होता है। कायरव दुखी होता है। मुस्कान उसे शांत करवाती है। सभी मंजिरी से पूछते हैं कि वो क्यों परेशान हैं। मनीष मंजिरी से कहता है कि अभीर को अभिमन्यु की जरुरत है। मनीष मंजिरी से कहता है कि उसकी क्या गलती है! बस इतनी कि वो अक्षरा का बेटा है। बिरला मनीष को संभालते हैं।

अभिमन्यु करेगा अभीर की सर्जरी

अक्षरा, अभीर की अच्छी हेल्थ के लिए पूजा करती है। अक्षरा को शेफाली का कॉल आता है। वो उसे पूछती है कि अभीर कैसा है ? शेफाली कहती है कि अभीर की सर्जरी अभिमन्यु ही करेगा। शेफाली कहती है कि जैसे ही अभिमन्यु लौटेगा वो अभीर की सर्जरी कर देगा। अक्षरा-अभिनव कहते हैं कि उनके पास ज्यादा वक्त नहीं है। रोहन अभिमन्यु का नंबर अक्षरा को देता है।

प्रीकैप

कल के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अक्षरा अभिमन्यु को फ़ोन करेगी और अभीर की हालत के बारे में बात करेगी। अभिमन्यु को पता चल जाता है कि अभीर उसका बेटा है वो अक्षरा पर गुस्सा करता है।

 

Adipurush Poster: ‘आदिपुरुष’ के नए पोस्टर में राम, सीता और लक्ष्मण के लुक पर उठे सवाल

2024 लोकसभा चुनाव में विपक्ष की भूमिका पर ममता बनर्जी का बड़ा बयान-” सबको एक होना होगा “

Tags

hina khanhina khan agehina khan boyfriendhina khan first umrahHina Khan instagramHina Khan picshina khan tv showshina khan web showsMeccaumrah
विज्ञापन