October 22, 2024
Advertisement
  • होम
  • मनोरंजन
  • सोशल मीडिया सेंसेशन बनी शालिनी पासी कौन हैं ?
सोशल मीडिया सेंसेशन बनी शालिनी पासी कौन हैं ?

सोशल मीडिया सेंसेशन बनी शालिनी पासी कौन हैं ?

  • WRITTEN BY: Manisha Shukla
  • LAST UPDATED : October 21, 2024, 9:51 pm IST
  • Google News

नई दिल्ली : नेटफ्लिक्स पर ‘फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स’ का तीसरा सीजन स्ट्रीम हो रहा है। इस रियलिटी टीवी शो में बॉलीवुड के बड़े सितारों की पत्नियों का ग्लैमर दिखाया जाता है। इस शो से दिल्ली की हसीनाएं रिद्धिमा कपूर साहनी, शालिनी पासी और कल्याणी साहा ने डेब्यू किया है। इनमें से शालिनी पासी चर्चा में हैं। उनके फैशन सेंस से लेकर उनके आलीशान बंगले तक हर चीज की खूब चर्चा होती है।

शालिनी पासी दिल्ली की रहने वाली हैं। वह अरबपति बिजनेसमैन संजय पासी की पत्नी हैं। उन्हें संगीत, नृत्य, तीरंदाजी, निशानेबाजी, स्कूबा डाइविंग और यहां तक ​​कि फैशन में भी रुचि है। इसके अलावा वह पूर्व स्टेट लेवल जिम्नास्ट हैं। शालिनी अब माय आर्ट शालिनी पहल और शालिनी पासी आर्ट फाउंडेशन चलाती हैं। इसके अलावा उन्होंने MASH नाम से एक संस्था की स्थापना की है जो हस्तशिल्प और फैशन से जुड़ी है।

14 बेडरूम वाले घर

14 बेडरूम वाले घर पर राज करती हैं शालिनी पासी हाउस 45 वर्षीय शालिनी पासी एक आर्ट कलेक्टर हैं। वह अपने पति संजय पासी और बेटे रॉबिन के साथ दिल्ली में एक महल जैसे घर में रहती हैं। उनका आलीशान बंगला दिल्ली के सबसे प्रीमियम इलाके गोल्फ लिंक्स में बना है। उनके सॉफ्ट बूमरैंग आकार के घर में कुल 14 बेडरूम हैं और घर का हर कोना खूबसूरत कलाकृतियों से सजा हुआ है। इस घर में एक बड़ा और खूबसूरत लॉन है जिसमें एक बड़ी बुद्ध प्रतिमा स्थापित है।

अरबपति पति कौन ?

शालिनी पासी के पति संजय पासी पास्को ग्रुप के चेयरमैन हैं। वित्त वर्ष 2021-22 में पास्को ग्रुप का टर्नओवर 2,690 करोड़ रुपये रहा। संजय पासी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज से बीकॉम में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्हें नवंबर 2007 से मार्च 2014 तक नई दिल्ली में लातविया गणराज्य के महावाणिज्यदूत बनाया गया।

 

यह भी पढ़ें :-

सगी मां ने अपनी बेटी को किया जिंदा दफन, पैसा धन दौलत को कर दी दान

Go Noni Go का मुंबई में ग्रैंड प्रीमियर, डिंपल कपाड़िया संग ये सितारें आएंगे नज़र

Tags

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन