• होम
  • मनोरंजन
  • इस मुस्लिम एक्टर ने अपनी बहन को छुआ तो मच गया बवाल, सेट पर बन गया था माहौल

इस मुस्लिम एक्टर ने अपनी बहन को छुआ तो मच गया बवाल, सेट पर बन गया था माहौल

जीनत का जन्म 19 नवंबर, 1951 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता अमानुल्लाह खान मुग़ल-ए-आजम और पाकीजा जैसी फिल्मों की स्क्रिप्ट लिख चुके हैं। जीनत के जन्मदिन पर आइए आज जानते हैं कुछ अनसुने किस्से-

Zeenat Aman
inkhbar News
  • November 19, 2024 9:30 am Asia/KolkataIST, Updated 5 months ago

मुंबई। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान 73 साल की हो गई हैं। जीनत पर्दें पर जितनी बोल्ड अभिनेत्री थीं, असल जिंदगी में उनकी जिंदगी उतनी भी दुःख भरी। उन्होंने दो शादी की और दोनों नहीं चल पाई। जीनत की पहली शादी एक्टर संजय खान के साथ हुई थी और दूसरी शादी जहर खान से। दोनों शादियों में उनके काफी मुश्किलें आई और वो अकेले रह गईं। जीनत का जन्म 19 नवंबर, 1951 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता अमानुल्लाह खान मुग़ल-ए-आजम और पाकीजा जैसी फिल्मों की स्क्रिप्ट लिख चुके हैं। जीनत के जन्मदिन पर आइए आज जानते हैं कुछ अनसुने किस्से-

इन हिट फिल्मों में काम कर चुकी जीनत

जीनत अमान हरे कृष्णा-हरे राम, सत्यम शिवम् सुंदरम, रोटी कपड़ा और मकान, डॉन, दोस्ताना, डाकू हसीना जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। जीनत की फिल्म डाकू हसीना 1987 में रिलीज हुई थी। इसमें वो एक ऐसी लड़की का रोल करती हैं, जो अपने पेरेंट्स की मौत का बदला लेने के लिए बड़ी डकैत बन जाती है। इस फिल्म में विलेन का रोल रजा मुराद ने किया था। इस फिल्म के रेप सीन ने काफी सुर्खियां बटोरी थी।

रजा और जीनत का रिश्ता

दरअसल रजा मुराद को जीनत के साथ रेप सीन शूट करना था लेकिन उन्होंने करने से मना कर दिया। जीनत अमान रिश्ते में रजा की बहन लगती थीं। वो अपनी बहन के साथ परदे पर रेप सीन नहीं शूट करना चाहते थे। फिल्म के डायरेक्टर अशोक राव ने उन्हें बहुत मनाया लेकिन वो नहीं माने। इसके बाद जीनत खुद रजा के पास गईं और उन्हें इस सीन क लिए मनाया। तब जाकर उन्होंने जीनत के साथ रेप का सीन शूट किया। जीनत के साथ रेप सीन शूट करने के बाद रजा ने कहा कि ये सबसे मुश्किल फैसला था। सेट पर भी माहौल शांत था।

 

जिहाद के बदले जिहाद! मुसलमानों की एकता को फुस्स करेंगे साधु संत, वोटिंग से पहले कर दिया बड़ा खेल