September 27, 2024
  • होम
  • मनोरंजन
  • अब क्या कर रहे हैं राज आनंदकत? तारक मेहता का उल्टा चश्मा में निभाया था टप्पू का रोल
अब क्या कर रहे हैं राज आनंदकत? तारक मेहता का उल्टा चश्मा में निभाया था टप्पू का रोल

अब क्या कर रहे हैं राज आनंदकत? तारक मेहता का उल्टा चश्मा में निभाया था टप्पू का रोल

  • WRITTEN BY: Vaibhav Mishra
  • LAST UPDATED : December 27, 2023, 6:43 pm IST

मुंबई: शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सभी स्टार्स को फैंस खूब प्यार देते हैं। इस शो में टपु का कैरेक्टर भी बेहद फेमस हुआ है। भव्य गांधी ने इस रोल को सबसे पहले निभाया था। राज आनंदकत भव्य के बाद शो में आए। टप्पू के रोल में राज बेहद अच्छे ढंग से फिट हो गए। इस शो से राज आनंदकत को खूब नेम फेम मिला। बाद में उन्होंने भी शो को छोड़ दिया

अब क्या कर रहे हैं राज?

आपको बताते हैं कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ने के बाद राज आनंदकत क्या कर रहे हैं। इन दिनों राज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो निरंतर रुप से फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने क्रिसमस पर एक वीडियो शेयर किया है अपनी बहन के साथ। राज अक्सर बहन के साथ फोटो पोस्ट कर अपना स्पेशल बॉन्ड दिखाते रहते हैं.

ट्रैवल करना है पसंद

इसके साथ ही राज को ट्रैवल करना बहुत पसंद है। उन्हें जब भी मौका मिलता है वे घूमने के लिए निकल जाते हैं। इस बात का सबूत उनका इंस्टाग्राम है। राज फैंस को इंप्रेस करते हैं अपने फैशन स्टेटमेंट से। उनका स्टाइल भी बेहद पसंद किया जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि सोशल मीडिया पर राज के 2.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

इन शोज में भी देखे गए थे

2016 में शो एक रिश्ता साझेदारी का में भी उन्हें देखा गया था। वर्क फ्रंट की बात की जाए तो तारक मेहता के अलावा उन्होंने 2013 में ओए जस्सी में भी काम किया था। देखा जाए तो फिलहाल कोई जानकारी उनके करंट प्रोजेक्ट को लेकर नहीं आई है।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन