September 20, 2024
  • होम
  • अपने फ्रैक्चर पैर के कारण शिल्पा शेट्टी हुई ट्रोल, लोगों ने उड़ाया खूब मजाक

अपने फ्रैक्चर पैर के कारण शिल्पा शेट्टी हुई ट्रोल, लोगों ने उड़ाया खूब मजाक

  • WRITTEN BY: Ayushi Dhyani
  • LAST UPDATED : August 28, 2022, 5:03 pm IST

मुंबई: एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का हाल ही में पैर फ्रैक्चर हो गया था। इस बात की जानकारी शिल्पा ने खुद सोशल मीडिया पर हॉस्पिटल से अपनी एक फोटो साझा कर दी थी। जिसमें वे व्हील चेयर पर बैठी नजर आ रही थी। अब एक्ट्रेस ने अपना एक वीडियो शेयर किया है। जिसके बाद कुछ लोग उनका साथ दे रहे हैं तो कुछ उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शिल्पा व्हील चेयर पर बैठकर एक इवेंट अटेंड करने पहुंची हैं।

शिल्पा का वायरल वीडियो

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का हाल ही में पैर फ्रैक्चर हो गया था। शिल्पा का पैर उनकी अपकमिंग वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ की शूटिंग के दौरान टूटा है। इसी बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वो व्हील चेयर पर बैठकर एक इवेंट अटेंड करने पहुंची हैं। वीडियो में शिल्पा शेट्टी व्हील चेयर पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान शिल्पा ने बेहद ही स्टाइलिश ड्रेस पहना हुआ है। जहां कुछ लोग अभिनेत्री के इस जज्बे की तारीफ़ कर रहे हैं। वहीं कुछ ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। दरअसल, एक्ट्रेस की व्हील चेयर पर ‘कर्मा’ लिखा हुआ है जिसने लोगों का ध्यान खूब खींचा। एक यूजर ने लिखा, ‘टूटी टांग के साथ भी इन्हें पब्लिसिटी चाहिए’। तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा ,’ये कर्म का फल है’

ये एक्टर्स आएंगे नजर

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही इस सीरीज में शिल्पा के अलावा सिध्दार्थ मल्होत्रा भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इस हादसे से दिन पहले शिल्पा शेट्टी ने सीरीज के एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग का BTS वीडियो साझा किया था। जिसमें वे गुंडों की ताबड़तोड़ पिटाई करती दिख रही हैं। इस वीडियो में सिध्दार्थ भी एक्शन मोड में नजर आए। वहीं रोहित शेट्टी अपने ही अंदाज में इस एक्शन सीन को डायरेक्ट करते हुए दिख रहे हैं।

 

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन